विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

IOC ओलंपिक खेल में सभी देशों की भागीदारी पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन की घोषणा का स्वागत करता है

© AP Photo
 - Sputnik भारत, 1920, 11.07.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन में रूसी विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद पश्चिमी देशों ने रूस पर विभिन्न प्रतिबंध लगाए थे, जिन में रूसी स्पोर्ट्समैनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध शामिल है।
जबकि यूरोप की परिषद की संसदीय असेंबली ओलंपिक खेलों में रूसी और बेलारूसी एथलीटों की भागीदारी पर "पूर्ण प्रतिबंध" की मांग करने वाले प्रस्तावों की वकालत करना जारी रखता है, अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति ओलंपिक खेल में सभी देशों की भागीदारी पर गुटनिरपेक्ष आंदोलन की घोषणा का स्वागत करता है।
अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव की पहल पर, गुटनिरपेक्ष आंदोलन (120 राज्यों और 20 अधिक पर्यवेक्षकों) ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन के समन्वय ब्यूरो की मंत्रिस्तरीय बैठक की एक विशेष घोषणा को अपनाया, जो पेरिस में ओलंपिक खेलों में सभी राष्ट्रीय टीमों की भागीदारी पर आग्रह करती है।

अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति के अध्यक्ष थॉमस बाख आधिकारिक तौर पर कह चुके हैं, “IOC गुटनिरपेक्ष आंदोलन के 120 सदस्य देशों के समर्थन का गर्मजोशी से स्वागत करता है। ओलंपिक खेलों के एकीकृत मिशन के प्रति इस मजबूत प्रतिबद्धता से हम बहुत प्रोत्साहित हैं। मैं इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को अपनाने की पहल के लिए अज़रबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव को धन्यवाद देता हूं।“

Kremlin spokesman Dmitry Peskov - Sputnik भारत, 1920, 11.07.2023
विश्व
यूक्रेन की नाटो सदस्यता से यूरोप की सुरक्षा को होगा ख़तरा: क्रेमलिन
याद दिलाएं कि रूसी और बेलारूसी स्पोर्ट्समैनों के लिए अंतर्राष्ट्रीय खेलों और प्रतियोगिताओं में भाग लेने पर प्रतिबंध IOC के ओलंपिक चार्टर, 2013 की यूनेस्को बर्लिन घोषणा, संयुक्त राष्ट्र महासभा के कई प्रस्तावों और मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा का उल्लंघन करते हैं।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала