राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, दिल्ली में भी जलस्तर में बढ़ोतरी

© AFP 2023 ARUN SANKARA man rides his cart along a street amid torrential rain in New Delhi on July 15, 2023.
A man rides his cart along a street amid torrential rain in New Delhi on July 15, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 17.07.2023
सब्सक्राइब करें
अत्यधिक खराब मौसम की वजह से ऑरेंज अलर्ट चेतावनी स्वरूप जारी किया जाता है, जिसके अंतर्गत इलाके में सड़क और नालियों का बंद होने, बिजली आपूर्ति और आवागमन में बाधा उत्पन्न होने की संभावना जताई जाती है।
भारत के उत्तराखंड राज्य में अगले पांच दिनों के लिए भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है, वही देश की राजधानी दिल्ली में एक बार फिर यमुना नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी देखी गई और आज सुबह सात बजे नदी का जलस्तर 205.48 मीटर रिकॉर्ड किया गया, स्थानीय मीडिया ने बताया।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार रविवार रात आठ बजे जलस्तर 293.15 मीटर था लेकिन सोमवार सुबह श्रीनगर बांध से अलकनंदा नदी का पानी छोड़े जाने के कारण उत्तराखंड के देवप्रयाग में गंगा खतरे के निशान को और हरिद्वार में चेतावनी स्तर को पार कर गई।
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिनों तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को उत्तराखंड में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया वहीं उत्तराखंड में कई जगहों पर रविवार को बारिश के कारण भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग सहित कई सड़कें अवरुद्ध हो गईं।
मीडिया ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि पिथौरागढ़ जिले के धारचूला में काली नदी का जल स्तर 889 मीटर के चेतावनी स्तर को पार कर गया है, जबकि गंगा सहित कई अन्य नदियां खतरे के निशान के करीब बह रही हैं।
People carry bulls to safety as they wade through the flooded waters of Yamuna River after heavy monsoon rains in New Delhi on July 12, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2023
राजनीति
यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में तीन जल उपचार संयंत्र बंद, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала