विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

वेस्ट बैंक हिंसा: इजराइली सेना के हमले में एक फिलिस्तीनी की मौत, चार अन्य घायल

© AFP 2023 Ronaldo SchemidtМужчина идет по улице среди обломков после авиаудара Израиля в лагере беженцев Дженин
Мужчина идет по улице среди обломков после авиаудара Израиля в лагере беженцев Дженин  - Sputnik भारत, 1920, 20.07.2023
सब्सक्राइब करें
साल 1967 के मध्यपूर्व युद्ध में इजराइल ने गाजा पट्टी और पूर्वी येरुशलम के साथ-साथ वेस्ट बैंक पर भी कब्ज़ा कर लिया। फिलिस्तीनी उन क्षेत्रों को अपने अपेक्षित स्वतंत्र राज्य के लिए चाहते हैं।
फिलिस्तीनी स्वास्थ्य मंत्रालय और रेड क्रिसेंट के अनुसार इजराइली बलों के हमले में वेस्ट बैंक शहर नब्लस में एक फिलिस्तीनी की गोली लगने से मौत हो गई और कम से कम चार अन्य घायल हो गए, जिसमें से दोनों की हालत गंभीर है।
रेड क्रीसेंट ने इसे उत्तरी वेस्ट बैंक शहर नब्लस के पूर्वी हिस्से में इजराइली बलों के साथ झड़प के रूप में वर्णित किया है, जो इजराइल के कब्जे के लिए फिलिस्तीनी प्रतिरोध का पारंपरिक केंद्र रहा है।
इस बीच इस्लामिक जिहाद समूह की सशस्त्र शाखा, अल-कुद्स ब्रिगेड की नब्लस बटालियन ने शहर के एक पवित्र स्थान का जिक्र करते हुए कहा कि "उसके सदस्य कब्जा करने वाली ताकतों और बसने वालों के समूहों से लड़ रहे थे, जिन्होंने जोसेफ के मकबरे के क्षेत्र पर हमला किया था"। वस्तुतः फ़िलिस्तीनियों और इजराइली सेनाओं के बीच बार-बार झड़पें देखी गई हैं।
Мужчина осматривает разбитый автомобиль после военной операции в лагере беженцев Дженин на оккупированном Западном берегу - Sputnik भारत, 1920, 05.07.2023
विश्व
जेनिन ऑपरेशन के बाद इजराइल ने गाजा पर बमबारी की
बता दें कि इजराइल और फिलिस्तीन के बीच पिछले कुछ महीनों में तनाव चरम पर पहुँच गई है जिसके बाद वेस्ट बैंक में हिंसा की घटनाएं बढ़ गई हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार फरवरी में इजराइली बलों के 150 सैनिकों और दर्जनों बख्तरबंद वाहनों के साथ नब्लस पर छापे के दौरान 11 फिलिस्तीनियों की मौत हो गई थी और 80 से अधिक लोग घायल हो गए थे।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала