राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

दिल्ली में बाढ़ के बाद जलजनित बीमारियों का बढ़ा खतरा

© AP Photo / Manish SwarupVehicles navigate their way through a flooded underpass following heavy rainfall in New Delhi, India
Vehicles navigate their way through a flooded underpass following heavy rainfall in New Delhi, India - Sputnik भारत, 1920, 21.07.2023
सब्सक्राइब करें
पिछले हफ्ते यमुना नदी में जल स्तर 208.66 मीटर की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया था, जो 1978 में दिल्ली में आई पिछली भीषण बाढ़ से काफी ऊपर था जब यह 207.49 मीटर तक पहुंच गया था। दिल्ली में आई अभूतपूर्व बाढ़ के बाद अब संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।
बरसात के मौसम में डायरिया, पेचिश और हैजा जैसी जल-जनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है, दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एडवाईजरी जारी करके कहा है।
जारी एडवाइजरी में मानसून सीजन को देखते हुए क्या करना चाहिए और क्या नहीं, इसका उल्लेख किया गया है।
सलाह में लोगों से घर का बना ताजा भोजन खाने, अच्छी व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, निर्जलीकरण को रोकने के लिए ओरल रिहाईड्रेशन सोलुशन (ORS) का उपयोग करने और उल्टी, पीलिया या बुखार के मामले में स्वास्थ्य सुविधा पर जाने के लिए कहा गया है।
विचारणीय है कि अधिकारियों ने पहले भी आगाह किया था कि दिल्ली के कुछ हिस्सों में हाल ही में आई बाढ़ के बाद जल-जनित और वेक्टर-जनित बीमारियों के फैलने का खतरा है।
People carry bulls to safety as they wade through the flooded waters of Yamuna River after heavy monsoon rains in New Delhi on July 12, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 13.07.2023
राजनीति
यमुना का जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में तीन जल उपचार संयंत्र बंद, पेयजल आपूर्ति प्रभावित
बता दें कि दिल्ली सरकार ने बुधवार को संभागीय आयुक्त को सभी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में युद्ध स्तर पर कीटाणुशोधन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया था ताकि बाढ़ वाले इलाकों से यमुना का पानी निकलने के बाद वेक्टर और जल जनित बीमारियों को पनपने से रोका जा सके।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала