यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

निकोलेव में यूक्रेनी सशस्त्र बलों और भाड़े के सैनिकों का भूमिगत स्थान नष्ट किया गया

© Photo : Russian Ministry of Defense / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Special Forces in Combat Action
Russian Special Forces in Combat Action - Sputnik भारत, 1920, 21.07.2023
सब्सक्राइब करें
निकोलेव के भूमिगत के समन्वयक सर्गेई लेबेदेव ने Sputnik को बताया कि हाल ही में रूसी आक्रमण के परिणामस्वरूप निकोलेव में शिपयार्ड के पास होटल में स्थित यूक्रेनी सेना और विदेशी भाड़े के सैनिकों का स्थान नष्ट किया गया था, और अन्य शिपयार्ड और एक बंदरगाह में भी विस्फोट दर्ज किए गए थे, जहाँ सैन्य नौकाओं का उत्पादन है।

"निकोलेव में कई लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। उनमें से इंगुल नामक होटल है, जहाँ नाजी और उनके विदेशी प्रशिक्षक रहते थे," लेबेदेव ने कहा।

यह होटल बड़े सैन्य निकोलेव जहाज निर्माण संयंत्र से कुछ दर्जन मीटर की दूरी पर स्थित है, जहाँ सोवियत काल में मिसाइल क्रूजर, बड़े पनडुब्बी रोधी और गश्ती जहाजों और पनडुब्बियों का उत्पादन किया जाता था।
लेबेदेव ने कहा कि विदेशी भाड़े के सैनिकों के ठिकाने पर आक्रमण के बाद कई घंटों तक इस क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वारों को अवरुद्ध कर दिया गया था, केवल रोगी वाहन, अग्निशामकों और बचावकर्मियों को ही जाने दिया गया।
Ambulance vehicles - Sputnik भारत, 1920, 20.07.2023
यूक्रेन संकट
क्रीमिया पर यूक्रेनी ड्रोन हमले में किशोर लड़की की मृत्यु : क्षेत्रीय प्रमुख
यह भी ज्ञात है कि "निबुलोन" को भी निशाना बनाया गया था। "निबुलोन" एक जहाज मरम्मत संयंत्र है, जिसका उपयोग अन्य चीजों के अलावा सैन्य जहाजों के उत्पादन के लिए किया जाता है।
रूसी रक्षा मंत्रालय के अनुसार क्रीमिया पुल पर यूक्रेनी आतंकी हमले के जवाब में रूस के सशस्त्र बलों ने ओडेसा, इलिचेव्स्क और निकोलेव में स्थित उत्पादन और मानव रहित नौकाओं के भंडारण के स्थानों, यूक्रेन के सशस्त्र बलों की ईंधन आधारिक संरचनाओं और हथियार डिपो पर आक्रमण किया।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала