विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

बांग्लादेश के रोहिंग्या शिविरों के 3 लाख बच्चों ने 2023-24 के लिए किया नामांकन

© AFP 2023 MUNIR UZ ZAMANRohingya refugee children attend a class at a school in Kutupalong refugee camp in Ukhia on August 10, 2022.
Rohingya refugee children attend a class at a school in Kutupalong refugee camp in Ukhia on August 10, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 24.07.2023
सब्सक्राइब करें
रोहिंग्या शरणार्थी बच्चों की शिक्षा के लिए 3,400 शिक्षण केंद्र हैं जिनके माध्यम से बच्चों को शिक्षा प्रदान की जाती है, इन 3400 स्कूलों में से 2,800 ऐसे हैं जो UNICEF की मदद से और बांकि समुदाय-आधारित शिक्षण सुविधाओं के माध्यम से चलाए जाते हैं।
संयुक्त राष्ट्र अंतराष्ट्रीय बाल आपातकालीन फ़ंड (UNICEF) द्वारा जारी किए गये एक बयान के मुताबिक बांग्लादेश के कॉक्स बाजार में स्थित रोहिंग्या शरणार्थी शिविरों के 3 लाख बच्चों ने स्कूल में इस साल के लिए नामांकन भरा है।
संयुक्त राष्ट्र एजेंसी के अनुसार शरणार्थी शिविरों के स्कूलों ने आग और चक्रवात मोका का सामना किया और इसके बावजूद बच्चों ने कक्षाओं में भड़चड़ कर हिस्सा लिया। रिपोर्ट में कहा गया कि किशोरों और लड़कियों के लिए विस्तारित शिक्षा के अवसरों की बदौलत रिकॉर्ड नामांकन संभव हो पाया।
बांग्लादेश में UNICEF के प्रतिनिधि शेल्डन येट ने कहा कि रोहिंग्या शरणार्थी बच्चे सीखना चाहते हैं और बेहतर भविष्य के लिए अपनी आशाओं और सपनों को वास्तविक क्षमता में बदलना चाहते हैं।
उन्होंने आगे कहा कि इस बार रिकार्ड लड़कियों का नामांकन शिक्षा जारी रखने में सहायता करने के प्रयास कराने के एक वजह से भी है।
इस बार ऐसा पहली बार हो रहा है जब सभी उम्र के रोहिंग्या शरणार्थी बच्चे म्यांमार पाठ्यक्रम के तहत पढ़ाई करेंगे।
In this aerial photograph, a borewell rig spews dust cloud while drilling a tube-well as a water source inside a residential layout in Bangalore on April 9, 2022.  - Sputnik भारत, 1920, 23.07.2023
राजनीति
बिहार में बोरवेल में गिरे 3 साल के बच्चे को 5 घंटे के लंबे रेस्क्यू के बाद बचाया गया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала