राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

रूस-अफ्रीका शिखर सम्मेलन में व्लादिमीर पुतिन का वक्तव्य

सब्सक्राइब करें
आज रूस के सेंट पीटर्सबर्ग में दो दिवसनीय रूस-अफ़्रीका शिखर सम्मेलन चल रहा है, जहाँ रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की 49 अफ्रीकी राष्ट्रप्रमुखों से मुलाकात हो रही है। इस शिखर सम्मलेन का मुख्या लक्ष्य अफ़्रीका के साथ "आपसी लाभकारी संबंधों और संपर्कों को विकसित करना और गहराना" है।
26 जुलाई को शिखर सम्मेलन के मेहमान सेंट पीटर्सबर्ग पहुंचने लगे। 27 जुलाई को इस आयोजन के हिस्से के रूप में पहली बैठकें आयोजित की गईं।
शिखर सम्मेलन और इसके हिस्से के रूप में होने वाले मंच का उद्देश्य राजनीति, सुरक्षा, अर्थव्यवस्था के साथ-साथ वैज्ञानिक, तकनीकी और मानवीय क्षेत्रों में अफ़्रीकी देशों के साथ मास्को के "व्यापक और समान सहयोग" को मजबूत करना है।
27 जुलाई को फोरम के पूर्ण सत्र में भाषण करते हुए पुतिन ने बुर्किना फासो, जिम्बाब्वे, माली, सोमालिया, मध्य अफ्रीकी गणराज्य और इरिट्रिया को मुफ्त अनाज आपूर्ति की घोषणा की। रूसी नेता ने यह भी कहा कि मास्को उपभोक्ताओं को अनाज उत्पादों की मुफ्त डिलीवरी प्रदान करेगा। साथ ही शिखर सम्मेलन के पहले दिन शिक्षा और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में आपसी सहयोग के मुद्दों पर चर्चा की गई।
President Putin speaks at the plenary session of the Russia-Africa Summit in Sochi, Russia on October 24, 2019. File photo. - Sputnik भारत, 1920, 27.07.2023
विश्व
अफ़्रीकी देशों को पुतिन से शांति पहल पर चर्चा करने की आशा: कोमोरोस के राष्ट्रपति
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала