- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

आज रूस में मनाया जाता है नौसेना दिवस: इस राष्ट्रीय त्योहार का इतिहास और महत्त्व

सब्सक्राइब करें
तीन शताब्दियों से अधिक समय से नौसेना रूस के राष्ट्रीय हितों की रक्षा कर रही है। नौसेना दिवस यादगार घटना है, यह दिन आधुनिक और पिछली पीढ़ियों के सैन्य नाविकों के साहस और निडरता का अनुस्मारक है, जिन्होंने अपनी मातृभूमि और जनता के प्रति अपनी पूर्ण समर्पण के भाव को सिद्ध किया है।
1696 में रूसी सम्राट पीटर महान ने रूसी नौसेना की स्थापना की थी। इसका निर्माण और विकास तीव्र गति से हुआ और इसके परिणामस्वरूप रूसी बेड़े ने स्वीडन के विरुद्ध उत्तरी युद्ध (1700-1721) में अपनी योग्यता और शक्ति सिद्ध की और शानदार जीत प्राप्त की। निम्नलिखित शताब्दियों में रूसी साम्राज्य सबसे प्रबल समुद्री शक्तियों में से एक बन गया।
20वीं सदी की शुरुआत में रूसी पनडुब्बी बेड़ा बनाया गया, और फिर नौसैनिक विमानन, तट रक्षक और वायु रक्षा विकसित की गईं। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान नाजी जर्मनी और उसके सहयोगियों पर जीत में रूसी बेड़े ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। नौसेना के सैनिक अभी भी यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान के दौरान उच्च योग्यता, साहस और देशभक्ति का प्रदर्शन करते हुए देश और इसके नागरिकों की राष्ट्रीय हितों की रक्षा करते हैं।
वर्तमान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश के अनुसार जुलाई के अंतिम रविवार को नौसेना दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारी संख्या में मनोरंजन कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। चूँकि रूसी बेड़े का इतिहास सेंट पीटर्सबर्ग से अटूट रूप से जुड़ा हुआ है, मुख्य नौसैनिक परेड इसी शहर में आयोजित की जाती है। नौसेना दिवस के उत्सव का एक अनिवार्य हिस्सा नौसेना के प्रतीक - सेंट एंड्रयू का झंडा फहराने का संस्कार है। इसके अलावा इस दिन रूस की अखंडता और स्वतंत्रता के लिए बहादुरी से लड़ने वालों की स्मृति का सम्मान करने के लिए नाविकों को समर्पित स्मारकों पर फूल चढ़ाने की प्रथा है।
इस दिवस के बारे में ज्यादा जानने के लिए Sputnik के इन्फोग्राफिक को देखें!
© Sputnik

आज रूस में मनाया जाता है नौसेना दिवस

आज रूस में मनाया जाता है नौसेना दिवस - Sputnik भारत
1/6

आज रूस में मनाया जाता है नौसेना दिवस

© Sputnik

रूस में नौसेना दिवस

रूस में नौसेना दिवस - Sputnik भारत
2/6

रूस में नौसेना दिवस

© Sputnik

रूसी नौसेना दिवस

रूसी नौसेना दिवस - Sputnik भारत
3/6

रूसी नौसेना दिवस

© Sputnik

रूसी नौसेना दिवस का महत्त्व

रूसी नौसेना दिवस का महत्त्व  - Sputnik भारत
4/6

रूसी नौसेना दिवस का महत्त्व

© Sputnik

रूसी नौसेना दिवस का इतिहास

रूसी नौसेना दिवस का इतिहास  - Sputnik भारत
5/6

रूसी नौसेना दिवस का इतिहास

© Sputnik

रूसी नौसेना दिवस

रूसी नौसेना दिवस - Sputnik भारत
6/6

रूसी नौसेना दिवस

न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала