यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

कीव के आक्रामक प्रयास विफल हो गए हैं: क्रेमलिन के प्रवक्ता

© Sputnik / Alexey Nikolsky / मीडियाबैंक पर जाएंKremlin spokesperson Dmitry Peskov
Kremlin spokesperson Dmitry Peskov - Sputnik भारत, 1920, 31.07.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने यूक्रेनी संकट की वर्तमान स्थिति, मास्को पर यूक्रेनी हमले, यूक्रेन के जवाबी हमले और नाटो की कार्रवाई पर टिप्पणी की।
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि कीव के आक्रामक प्रयास विफल हो गए हैं, और नाटो के अरबों डॉलर के संसाधन अकुशल और लक्ष्यहीन तरीके से बर्बाद हो रहे हैं।

"कीव शासन को कोई सफलता नहीं मिली है। इसके अलावा अभी कीव शासन बहुत ही कठिन स्थिति में है। विशेष सैन्य अभियान चलता रहता है। यह स्पष्ट है कि जवाबी हमला योजना के अनुसार नहीं हो रही है," रूस के राष्ट्रपति के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने सोमवार को कहा।

क्रेमलिन के प्रवक्ता पेसकोव द्वारा दिए गए मुख्य बयान

मास्को पर ड्रोन हमलों से साबित होता है कि कीव शासन का लक्ष्य आतंकवादी हमले करना है।
मास्को में सुरक्षा उपाय पहले ही बढ़ा दिए गए हैं।
क्रेमलिन यूक्रेन में संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए कोई शर्त नहीं देखता है, क्योंकि कीव शांति के लिए कोई इच्छा नहीं दिखाता है।
रूस में शिखर सम्मेलन के बाद अफ्रीकी देशों ने यूक्रेन पर बयान प्रकाशित करने की पेशकश की, मास्को ने मसौदा तैयार किया और दक्षिण अफ्रीका को भेजा।
सुरक्षा गारंटी के प्रावधान पर द्विपक्षीय समझौते के ढाँचे के तहत यूक्रेन और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच आगामी वार्ता पर टिप्पणी करते हुए पेसकोव ने उसको अंतरराष्ट्रीय संबंधों के आधारिक सिद्धांतों का उल्लंघन कहा।

द्विपक्षीय सुरक्षा गारंटी के प्रावधान पर यूक्रेन और पश्चिमी देशों के बीच बातचीत अंतरराष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी सिद्धांतों के विपरीत है और इसके परिणामस्वरूप यूरोप में सुरक्षा का निम्नीकरण होगा, उन्होंने बताया।

पेसकोव ने कहा कि यूक्रेन पर अमेरिकी नीति आम सुरक्षा की धारणा के खिलाफ है, कीव की सुरक्षा से संबंधित कार्रवाई मास्को को नुकसान पहुँचा रही है।
इससे पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने उल्लिखित किया था कि 4 जून के बाद से यूक्रेन ने 415 टैंक खो दिए हैं, और लड़ाई में खोए गए उपकरणों में से दो तिहाई पश्चिमी हैं।
A general view shows the Soviet era skyscraper on Kotelnicheskaya Embankment of the Moskva river, Foreign ministry headquarters, Radisson Royal Hotel Moscow, the Christ the Savior cathedral and the Kremlin, with the Moscow International Business Centre, also known as Moskva-City, seen in te background, in Moscow, Russia - Sputnik भारत, 1920, 30.07.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेन द्वारा ड्रोनों के माध्यम से रूस में आक्रमण करने का प्रयास विफल किया गया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала