यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने क्रास्नी लिमन के पास यूक्रेन के आक्रमण को किया विफल

 - Sputnik भारत, 1920, 05.08.2023
सब्सक्राइब करें
रूस के सशस्त्र बलों ने क्रास्नी लिमन दिशा में आक्रमण को अंजाम देने के यूक्रेनी मशीनीकृत ब्रिगेड के प्रयासों को विफल कर दिया है, सेंटर ग्रुप ऑफ फोर्सेज के प्रेस सेंटर के प्रमुख अलेक्जेंडर सवचुक ने Sputnik को बताया।
सवचुक ने कहा कि क्रास्नी लिमन दिशा में टोर्स्की और सेरेब्रींस्की के क्षेत्रों में रूस के सेंटर समूह के बलों ने तोपों और विमानों के माध्यम से यूक्रेनी सशस्त्र बलों के मशीनीकृत ब्रिगेड के आक्रमणों के प्रयासों को विफल किया।
"दुश्मन 90 सैनिकों, एक पैदल सेना के लड़ाकू वाहन, दो बख्तरबंद गाड़ियों और दो मोर्टारों से महरूम हो गया है।"
इतना ही नहीं रूसी सैन्य अधिकारी ने कहा कि रूस की वायु रक्षा प्रणाली ने चार ड्रोनों को मार गिराया है, लड़ाकू विमानों ने टॉर्स्की और सेरेब्रायन्स्की के आसपास शत्रु के दो प्रबल ठिकानों पर आक्रमण किया है।
बता दें कि शुक्रवार रात को रूसी सेना ने केर्च शहर और नोवोरोस्सिय्स्क में स्थित नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन के दो आक्रमणों को भी नाकाम किया।
View of the Russian Black Sea port city of Novorossiysk. File photo. - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2023
यूक्रेन संकट
रूस के युद्धपोतों ने नौसैनिक अड्डे पर यूक्रेन के आक्रमण को किया विफल: रूसी रक्षा मंत्रालय
रूस ने 24 फरवरी, 2022 को डोनेट्स्क और लुगांस्क पीपुल्स रीपब्लिकों द्वारा यूक्रेनी उकसावों से उनको बचाने में सहायता की अपील के बाद यूक्रेन में अपना विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था। रूस की कार्रवाइयों के उत्तरस्वरूप में अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने मास्को के विरूद्ध व्यापक प्रतिबंध अभियान चलाया और यूक्रेन को हथियारों की आपूर्ति करने लगे।
30 सितंबर, 2022 को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनेट्स्क और लुगांस्क जनवादी गणराज्यों के साथ-साथ खेरसॉन और ज़पोरोज्ये क्षेत्रों के प्रमुखों ने जनमत संग्रह के बाद, जिसमें भारी बहुमत स्थानीय लोगों ने रूस का भाग बनने का समर्थन किया था, इन क्षेत्रों के रूस में प्रवेश पर समझौतों पर हस्ताक्षर किए थे।
कई स्थगनों के बाद जून की शुरुआत में कीव ने अपना बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण शुरू किया। रूसी रक्षा मंत्रालय ने बार-बार कहा है कि यूक्रेन किसी भी दिशा में सफल नहीं हो पाया।
Su-57 fifth-generation fighter jets in Zhukovsky - Sputnik भारत, 1920, 04.08.2023
रूस की खबरें
रूसी वैज्ञानिकों द्वारा निर्मित Su-57 विमान के लिए नई मिसाइल, अमेरिका को पछाड़ा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала