https://hindi.sputniknews.in/20230810/jporiojye-uurijaa-snyntr-yuukrenii-prhaarion-se-puurint-surikshit-jporiojye-gvrinri-3518183.html
ज़पोरोज्ये ऊर्जा संयंत्र यूक्रेनी प्रहारों से पूर्णतः सुरक्षित: ज़पोरोज्ये गवर्नर
ज़पोरोज्ये ऊर्जा संयंत्र यूक्रेनी प्रहारों से पूर्णतः सुरक्षित: ज़पोरोज्ये गवर्नर
Sputnik भारत
ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेनी आक्रमणों से बिलकुल सुरक्षित है; कीव के तथाकथित प्रतिउत्तरी आक्रमण के दौरान ज़पोरोज्ये दिशा में यूक्रेन के सशस्त्र बल रूसी रक्षा की पहली पंक्ति तक भी नहीं पहुंच पाए
2023-08-10T19:03+0530
2023-08-10T19:03+0530
2023-08-10T19:03+0530
यूक्रेन संकट
रूस
ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र
ज़पोरोज्ये
परमाणु संयंत्र
परमाणु ऊर्जा
हिमार्स मिसाइल
स्टॉर्म शैडो
ड्रोन
ड्रोन हमला
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/0a/3512239_0:160:3073:1888_1920x0_80_0_0_b23e94dd9ebfbcb6e91b476c8dab639b.jpg
Sputnik ने रूस के ज़पोरोज्ये क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी बालिट्स्की के साथ बात की, जिन्होंने क्षेत्र में सैन्य-रणनीतिक स्थिति के बारे में बताया।गवर्नर ने कहा कि ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर कोई भी संकट अनदेखा नहीं किया जाएगा, कीव के संभावित आक्रमणों से बचाने के लिए सभी परिदृश्य ध्यान में रखे गए है।रूसी अधिकारी ने यह जानकारी दी कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एक शक्तिशाली तीन-स्तरीय रक्षा लाइन बनाई गई थी, संयंत्र तक के सभी मार्गों पर खनन किया गया था, "[रूसी सैनिक] शत्रु से नहीं डरते, लेकिन यूक्रेन की किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।"बालिट्स्की ने यह बात भी कही है की अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) विशेषज्ञ संयंत्र पर किसी भी साइट पर जा सकते हैं, कोई प्रतिबंध नहीं है।यह बात भी सामने आई है कि अपने बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण के दौरान यूक्रेन के सशस्त्र बल ज़पोरोज्ये दिशा में सफल नहीं हो पाए। अधिकारी के मुताबिक रूसी वायु रक्षा यूक्रेनी सेना के असफल होने का एक महत्वपूर्ण कारण होता है।बालिट्स्की ने ज़पोरोज्ये दिशा में रूसी सेना की शीघ्र पेशकदमी की संभावना को स्वीकार किया। उनका दावा है कि रूसी सैनिकों का मनोबल काफ़ी ऊंचा है। इसके साथ-साथ, उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल सैन्य नेतृत्व ही ऐसे निर्णय ले सकता है।ज़पोरोज्ये क्षेत्र के गवर्नर ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि विशेष सैन्य अभियान के दौरान उनकी जान लेने की कम से कम 10 कोशिशें की गईं।
https://hindi.sputniknews.in/20230627/ruus-ke-japorojye-parmaanu-sanyantr-ko-udaane-kii-koii-yojnaa-nahiin-vhaait-haaus-2707854.html
https://hindi.sputniknews.in/20230804/riuusii-vaigyaaanikon-dvaariaa-nirimit-su-57-vimaan-ke-lie-nii-misaail-ameriikaa-ko-pchaadaa--3396347.html
रूस
ज़पोरोज्ये
यूक्रेन
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
2023
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e7/08/0a/3512239_170:0:2901:2048_1920x0_80_0_0_cb089961bf80437563312c21d01591ce.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rossiya Segodnya“
रूस का ज़पोरोज्ये क्षेत्र, ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र, यूक्रेनी आक्रमण, कीव का प्रतिउत्तरी आक्रमण, यूक्रेन के सशस्त्र बल, रूसी रक्षा की पहली पंक्ति, रासायनिक और रेडियोधर्मी सुरक्षा पर अभ्यास, तोड़फोड़ समूह, लैंडिंग कार्रवाई, एक शक्तिशाली तीन-स्तरीय रक्षा लाइन, सभी मार्गों पर खनन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (iaea), यूक्रेन का बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण, आक्रमण के परिणामस्वरूप, रूसी वायु रक्षा, himars मिसाइल, स्टॉर्म शैडो मिसाइल, रूसी सेना की शीघ्र पेशकदमी की संभावना, जान लेने की कम से कम 10 कोशिशें, ज़पोरोज्ये
रूस का ज़पोरोज्ये क्षेत्र, ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र, यूक्रेनी आक्रमण, कीव का प्रतिउत्तरी आक्रमण, यूक्रेन के सशस्त्र बल, रूसी रक्षा की पहली पंक्ति, रासायनिक और रेडियोधर्मी सुरक्षा पर अभ्यास, तोड़फोड़ समूह, लैंडिंग कार्रवाई, एक शक्तिशाली तीन-स्तरीय रक्षा लाइन, सभी मार्गों पर खनन, अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (iaea), यूक्रेन का बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण, आक्रमण के परिणामस्वरूप, रूसी वायु रक्षा, himars मिसाइल, स्टॉर्म शैडो मिसाइल, रूसी सेना की शीघ्र पेशकदमी की संभावना, जान लेने की कम से कम 10 कोशिशें, ज़पोरोज्ये
ज़पोरोज्ये ऊर्जा संयंत्र यूक्रेनी प्रहारों से पूर्णतः सुरक्षित: ज़पोरोज्ये गवर्नर
ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र यूक्रेनी आक्रमणों से बिलकुल सुरक्षित है; कीव के तथाकथित प्रतिउत्तरी आक्रमण के दौरान ज़पोरोज्ये दिशा में यूक्रेन के सशस्त्र बल रूसी रक्षा की पहली पंक्ति तक भी नहीं पहुँच पाए, रूस के के ज़पोरोज्ये क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी बालिट्स्की ने बताया।
Sputnik ने रूस के ज़पोरोज्ये क्षेत्र के गवर्नर येवगेनी बालिट्स्की के साथ बात की, जिन्होंने क्षेत्र में सैन्य-रणनीतिक स्थिति के बारे में बताया।
गवर्नर ने कहा कि
ज़पोरोज्ये परमाणु ऊर्जा संयंत्र को लेकर कोई भी संकट अनदेखा नहीं किया जाएगा, कीव के संभावित आक्रमणों से बचाने के लिए सभी परिदृश्य ध्यान में रखे गए है।
"हमने रासायनिक और रेडियोधर्मी सुरक्षा पर अभ्यास किए हैं। परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास विशेष इकाइयां नियुक्त की गई हैं। यूक्रेनी सैनिक चाहे लैंडिंग कार्यवाही करना चाहेंगे, या संयंत्र के पास उनके तोड़फोड़ समूह प्रवेश करने का जतन करेंगे, ये इकाइयां विभिन्न प्रकार की घटनाओं के लिए तैयार हैं," बालिट्स्की ने कहा।
रूसी अधिकारी ने यह जानकारी दी कि परमाणु ऊर्जा संयंत्र के पास एक शक्तिशाली तीन-स्तरीय रक्षा लाइन बनाई गई थी, संयंत्र तक के सभी मार्गों पर खनन किया गया था, "[रूसी सैनिक] शत्रु से नहीं डरते, लेकिन यूक्रेन की किसी भी कार्रवाई के लिए तैयार रहने की आवश्यकता है।"
बालिट्स्की ने यह बात भी कही है की
अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) विशेषज्ञ संयंत्र पर किसी भी साइट पर जा सकते हैं, कोई प्रतिबंध नहीं है।
यह बात भी सामने आई है कि अपने बहुप्रचारित प्रतिउत्तरी आक्रमण के दौरान यूक्रेन के सशस्त्र बल ज़पोरोज्ये दिशा में सफल नहीं हो पाए।
"शत्रु अपने आक्रमण के परिणामस्वरूप [रूसी सैनिकों की] रक्षा की पहली पंक्ति तक भी नहीं पहुंच पाया। वे केवल कुछ गढ़ों पर ही कब्ज़ा करने में सफल रहे। लेकिन यह रक्षा की पहली पंक्ति नहीं है", बालिट्स्की ने बताया।
अधिकारी के मुताबिक रूसी वायु रक्षा यूक्रेनी सेना के असफल होने का एक महत्वपूर्ण कारण होता है।
"ज़पोरोज्ये क्षेत्र में रूसी वायु रक्षा ने लगभग सभी HIMARS मिसाइलों को मार गिराया, वे अप्रभावी हैं। ब्रिटन-निर्मित स्टॉर्म शैडो मिसाइलों से निपटने के तरीके भी विकसित किये गये हैं", गवर्नर ने कहा।
बालिट्स्की ने ज़पोरोज्ये दिशा में रूसी सेना की शीघ्र पेशकदमी की संभावना को स्वीकार किया। उनका दावा है कि रूसी सैनिकों का मनोबल काफ़ी ऊंचा है। इसके साथ-साथ, उन्होंने जोर देकर कहा कि केवल सैन्य नेतृत्व ही ऐसे निर्णय ले सकता है।
ज़पोरोज्ये क्षेत्र के गवर्नर ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि
विशेष सैन्य अभियान के दौरान उनकी जान लेने की कम से कम 10 कोशिशें की गईं।
उन्होंने कहा कि "यदि आप इस रास्ते पर चल पड़े हैं, तो आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए (...) मेरे लिए मेरी जनता के हित सबसे ऊपर हैं।"