भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस ने भारत से वीज़ा-मुक्त ग्रुप टूर एक्सचेंज शुरू करने की पेशकश: रूस के मंत्री

© Sputnik / Sergey Pyatakov / मीडियाबैंक पर जाएंTourists at Red Square
Tourists at Red Square  - Sputnik भारत, 1920, 10.08.2023
सब्सक्राइब करें
प्रतिबंधों के कारण, यूरोप से रूस की ओर पर्यटकों का प्रवाह कम हो गया है। जिससे पूर्वी देश विशेषकर भारत और चीन से पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हुई है।
रूस के आर्थिक विकास मंत्री मैक्सिम रेशेतनिकोव ने एक रूसी टीवी चैनल के साथ साक्षात्कार में यह घोषणा करते हुए कहा कि रूस ने भारत को दोनों देशों के बीच वीज़ा-मुक्त ग्रुप टूर एक्सचेंज शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है।

"हमने चीन के साथ वीज़ा-मुक्त ग्रुप यात्रा एक्सचेंज शुरू किया है अब हमें भारत के साथ भी ऐसा ही करने की आवश्यकता है। <...> हमने देश को एक प्रस्ताव भेजा है, जबकि राजनयिक चैनलों के माध्यम से काम चल रहा है और हम इसमें तेजी लाने के लिए कदम उठाएंगे,'' उन्होंने कहा।

मंत्री ने आगे जानकारी दी की कहा कि गैर-मित्र देशों के पर्यटकों की जगह, उद्योग के लिए पर्यटकों की संख्या को कोविड से पहले के समय के बराबर लाना है।
रूस और चीन दोनों देशों को 1 अगस्त से वीज़ा-मुक्त समूह पर्यटक आदान-प्रदान पर एक अंतर सरकारी समझौते के ढांचे के भीतर पारस्परिक आधार पर पर्यटकों के समूह स्वीकार हैं। इसके अलावा 1 अगस्त से रूस और ईरान के बीच भी एक वीज़ा-मुक्त समूह टूर एक्सचेंज शुरू किया गया है। महामारी के बाद चीनी पर्यटकों के पहले समूह का वीज़ा-मुक्त यात्रा एक्सचेंज के हिस्से के रूप में 10 अगस्त को रूस पहुंचने की आशा है। .
Иностранный турист отдыхает на Красной площади в Москве - Sputnik भारत, 1920, 01.08.2023
फ़ोटो गेलरी
रेड स्क्वायर पर विदेशी: फ्रेम में भावनाएं
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала