यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने आतंकवादी ड्रोन आक्रमण की यूक्रेनी योजना को कर दिया विफल

© SputnikThe everyday life of the Russian troops during the special military operation in Ukraine
The everyday life of the Russian troops during the special military operation in Ukraine - Sputnik भारत, 1920, 17.08.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन ने बार-बार रूसी क्षेत्र पर आतंकवादी आक्रमण करने का प्रयास किया है, विशेष रूप से ड्रोन का उपयोग करके। लेकिन रूसी सशस्त्र बल, कीव शासन के किसी भी षड़यंत्र को विफल करने ने सक्षम हैं।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि गुरुवार को रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने बेल्गोरोड क्षेत्र के ऊपर यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया है।

"आज लगभग मास्को समय के अनुसार सुबह 9 बजे को कीव शासन द्वारा रूस में इमारतों पर एक विमान-आकार के मानव रहित ड्रोनों द्वारा आतंकवादी आक्रमण को अंजाम देने का प्रयास विफल कर दिया गया। वायु रक्षा के माध्यम से बेल्गोरोड क्षेत्र में यूक्रेनी आक्रमण वाले यूएवी का पता लगाया गया और उसे नष्ट कर दिया गया," मंत्रालय ने बयान में कहा।

हमले के परिणामस्वरूप कोई हताहत या क्षति नहीं हुई।

यूक्रेनी तोड़फोड़ समूह द्वारा घुसपैठ का प्रयास

बुधवार को यूक्रेनी तोड़फोड़ समूह ने उकसावे की कार्रवाई को अंजाम देने के लिए रूसी क्षेत्र में घुसपैठ करने का प्रयास किया। रूसी संघीय सुरक्षा सेवा (FSB) ने तोड़फोड़ करने वाले समूह के ब्रांस्क क्षेत्र में घुसने के प्रयास को रोक दिया। अभियान के अंतर्गत चार तोड़फोड़ करने वाले लोग मारे गए।

"रूस की सुरक्षा सेवा और... ब्रांस्क क्षेत्र के सीमावर्ती स्ट्रोडुबस्की जिले में रूसी रक्षा मंत्रालय की सेनाओं ने यूक्रेनी तोड़फोड़ और टोही समूह द्वारा रूस के क्षेत्र में घुसने के प्रयास को रोक दिया। चार तोड़फोड़ करने वालों को मारा गया," FSB ने एक बयान में कहा।

FSB - Russian Security Service - Sputnik भारत, 1920, 16.08.2023
यूक्रेन संकट
रूस के ब्रांस्क क्षेत्र में घुसने की कोशिश करते हुए चार यूक्रेनी तोड़फोड़ करने वाले मारे गए: FSB
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала