यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सशस्त्र बलों ने क्रास्नी लिमन की दिशा में सात यूक्रेनी आक्रमणों को किया विफल

© Sputnik / Viktor Antoniuk / मीडियाबैंक पर जाएंRemains of a Ukrainian Сluster Munition Near Krasny Liman
Remains of a Ukrainian Сluster Munition Near Krasny Liman - Sputnik भारत, 1920, 26.08.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी सेना के केंद्र समूह के प्रवक्ता अलेक्जेंडर सावचुक ने Sputnik को बताया कि रूसी सैनिकों ने क्रास्नी लिमन की दिशा में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के सात आक्रमणों को विफल कर दिया।
सवचुक ने कहा, "क्रास्नी लिमन की दिशा में केंद्र समूह की इकाइयों ने हवाई आक्रमणों और तोपों की बमबारी के माध्यम से यूक्रेन के सशस्त्र बलों की 42वीं, 63वीं और 67वीं मशीनीकृत ब्रिगेडों के सात आक्रमणों को विफल कर दिया।"
उन्होंने कहा कि उस दिशा में शत्रु को लगभग 60 सैनिकों की क्षति हुई
बता दें कि कुछ घंटों पहले रूसी रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी किया था कि यूक्रेन ने मास्को और मास्को क्षेत्र में एक ड्रोन के माध्यम से जो आतंकी आक्रमण करने का प्रयास किया था, रूसी सेना ने उसे विफल कर दिया था।
मंत्रालय ने कहा, "26 अगस्त को मास्को समयानुसार लगभग 03:00 बजे कीव शासन ने मास्को और मास्को क्षेत्र में बुनियादी ढांचे पर एक विमान-प्रकार यूएवी के माध्यम से जो आतंकवादी आक्रमण करने का प्रयास किया, उसे विफल कर दिया गया। यूएवी को वायु रक्षा प्रणाली द्वारा इस्तरा जिले के ऊपर नष्ट कर दिया गया।
इससे पहले मास्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने कहा था कि रूसी वायु रक्षा बलों ने शनिवार रात को मास्को की ओर जा रहे एक मानव रहित हवाई वाहन (यूएवी) को मास्को क्षेत्र के इस्तरा जिले में नष्ट कर दिया था, कोई भी नागरिक के हताहत होने या किसी भी प्रकार की क्षति नहीं हुई है।
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण को प्रारंभ हुए जल्द ही तीन महीने हो जाएंगे। कीव सेना किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त करने में विफल रही है। यूक्रेनी सशस्त्र बलों को भारी नुकसान हुआ है।
निराशा से यूक्रेन आतंकवादी आक्रमणों की रणनीति की ओर मुड़ गया। कीव शासन लगातार आतंकवादी आक्रमण करता है जैसे नागरिक ठिकानों पर लड़ाकू ड्रोन से आक्रमण कर रहा है, सीमावर्ती कस्बों पर गोले दागता है, जिससे आम नागरिक मारे जाते हैं, और समुद्र में मूर्खतापूर्ण अभियान चलाता है।
कई विशेषज्ञों का मानना है कि इन सबका युद्धक्षेत्र में रणनीतिक स्थिति पर कोई असर नहीं पड़ता, और यूक्रेन इस प्रकार के आक्रमणों का प्रयोग केवल मीडिया के विषयों में मोर्चे पर विफलताओं को छिपाने के प्रयास के अंतर्गत कर रहा है।
Russian Air Defense Forces - Sputnik भारत, 1920, 21.08.2023
यूक्रेन संकट
रूसी वायु रक्षा बलों ने मास्को क्षेत्र में और दो यूक्रेनी ड्रोन किए धराशायी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала