भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

रूस के दिग्गज कोच की देखरेख में भारतीय जिमनास्ट लेगा प्रशिक्षण

© Photo : Social Media: Video Screenshot Salut Cup, Garikipati Ananya
Salut Cup, Garikipati Ananya - Sputnik भारत, 1920, 29.08.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी रिदमिक जिमनास्टिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष, राष्ट्रीय आर.जी. टीम के प्रमुख कोच, रूसी संघ के श्रम के नायक, शैक्षणिक विज्ञान के प्रोफेसर डॉ. इरीना विनर, सचमुच रूसी जिमनास्टिक्स में सबसे सम्मानित व्यक्ति हैं। हर लड़की उनके मार्गदर्शन में प्रशिक्षण लेना चाहती है।
रूसी लयबद्ध जिमनास्टिक टीम के मुख्य कोच इरीना विनर, राष्ट्रीय टीम के साथ प्रशिक्षण के लिए भारत के एक एथलीट अनन्या गारिकीपति को आमंत्रित करेंगे, रूसी मीडिया ने बताया।
इस बीच सोमवार को रूस के येकातेरिनबर्ग में यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल स्पोर्ट्स फेस्टिवल में आईं अनन्या गारिकीपति ने मीडिया से कहा कि उनका सपना इरिना विनर और रूसी टीम के साथ ट्रेनिंग करने का है।

"मैंने आपका टिप्पणी पढ़ा। मैं किसी भी समय निःशुल्क प्रशिक्षण के लिए राष्ट्रीय टीम में आमंत्रित करता हूँ," विनर ने कहा।

© Sputnik / Pavel Bednyakov / मीडियाबैंक पर जाएंरूसी रिदमिक जिमनास्टिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. इरीना विनर
Президент Всероссийской федерации художественной гимнастики Ирина Винер-Усманова - Sputnik भारत, 1920, 29.08.2023
रूसी रिदमिक जिमनास्टिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. इरीना विनर
गौरतलब है कि अनन्या गारिकीपति अंतरराष्ट्रीय लयबद्ध जिमनास्टिक टूर्नामेंट में प्रतिस्पर्धा करने वाली एकमात्र भारतीय हैं। साल 2019 में अनन्या गरिकीपति ने मास्को में दो सप्ताह तक चली जिमनास्टिक प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण और एक रजत पदक अपने नाम की।
© Sputnik / Vladimir Pesnya / मीडियाबैंक पर जाएंरूसी रिदमिक जिमनास्टिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. इरीना विनर उन के छात्राओं के साथ
Спортсменки сборной России и президент Всероссийской федерации художественной гимнастики Ирина Винер-Усманова на чемпионате мира по художественной гимнастике в итальянском Пезаро - Sputnik भारत, 1920, 29.08.2023
रूसी रिदमिक जिमनास्टिक्स फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. इरीना विनर उन के छात्राओं के साथ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала