- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

आतंकवाद के विरुद्ध लड़ाई में एकजुटता का दिन

© SputnikTerrorist threat in the world
Terrorist threat in the world - Sputnik भारत, 1920, 03.09.2023
सब्सक्राइब करें
हर साल 3 सितंबर को रूस में आतंकवाद के विरूद्ध लड़ाई में योगदान स्वरूप एकजुटता दिवस मनाया जाता है और इसमें 2023 कोई अपवाद नहीं है।
इस दिन का इतिहास सितंबर 2004 की आरंभ की भयानक घटनाओं संबंधी है। 1-3 सितंबर, 2004 को न केवल रूस, बल्कि पूरे विश्व के इतिहास में सबसे अमानवीय अपराधों में से एक को अंजाम दिया गया ,आतंकवादियों ने बेसलान (उत्तरी ओसेशिया) शहर के स्कूल में बच्चों, माता-पिता और शिक्षकों को बंधक बना लिया।
ढाई दिनों तक आतंकवादियों ने 1100 से अधिक लोगों को खनन वाली इमारत में रखा, जिसके परिणामस्वरूप 334 बंधक मारे गए, जिनमें से 186 बच्चे थे। आतंकवाद विरोधी अभियान के परिणामस्वरूप 811 लोगों की जान बचाई गई। अपना काम पूरा करते हुए FSB (संघीय सुरक्षा सेवा) के दस और आपातकालीन स्थिति मंत्रालय के दो कर्मचारी मारे गए।
आतंकवाद का सामना करने के लिए पूरे नागरिक समाज को एकजुट करने के लिए बच्चे, आम नागरिक, सार्वजनिक संगठन, स्वयंसेवक और सरकारी अधिकारी शोक तिथि को समर्पित सामूहिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेते हैं।
रूस और विदेशों में सभी लोगों को आतंकवादी संकट के विरुद्ध एकजुट होना चाहिए, 21वीं सदी के इस प्लेग से ग्रह को बचाने के लिए सब कुछ करना चाहिए।
Sputnik ने जानकारी इकठ्ठी की कि आतंकवादी संकटों से सबसे अधिक प्रभावित कौन से देश हैं। हमारे इन्फोग्राफिक द्वारा जानें ।
Последствия обстрела Донецка со стороны ВСУ - Sputnik भारत, 1920, 02.09.2023
यूक्रेन संकट
डोनेट्स्क पर गोलाबारी के दौरान यूक्रेनी सैनिकों द्वारा किंडरगार्टन को निशाना बनाया गया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала