यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने 1 दिन में लड़ाई में लगभग 600 सैनिक खोए: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Viktor AntonyukA Russian soldier conducts surveillance at a position on the outskirts of Krasny Liman, DPR.
A Russian soldier conducts surveillance at a position on the outskirts of Krasny Liman, DPR. - Sputnik भारत, 1920, 03.09.2023
सब्सक्राइब करें
रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में विशेष सैन्य अभियान के दौरान लगभग 600 यूक्रेनी सैनिकों को नष्ट किया है।
"दो बख्तरबंद वाहनों, तीन कारों, एक अमेरिका-निर्मित M777 हॉवित्जर, एक पोलिश-निर्मित क्रैब स्व-चालित हॉवित्जर, एक MSTA-B और एक D-20 हॉवित्जर के अलावा, डोनेट्स्क दिशा में 250 यूक्रेनी सैनिक मारे गए,'' रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा।

मंत्रालय के अनुमान के अनुसार, अन्य 130 यूक्रेनी सैनिक ज़पोरोज्ये दिशा में, 125 से अधिक दक्षिण डोनेट्स्क दिशा में, 50 क्रास्नी लिमन के पास और 40 कुप्यांस्क के पास मारे गए।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने पिछले 24 घंटों में लड़ाई में खोए अन्य सैन्य उपकरणों के अतिरिक्त, ज़पोरोज्ये क्षेत्र में बेकारिव्का शहर के पास एक MIG-29 लड़ाकू विमान भी खो दिया।
मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी वायु रक्षा बलों ने पिछले दिन 34 यूक्रेनी ड्रोनों, पांच HIMARS मिसाइलों और एक JDAM निर्देशित गोला बारूद को भी मार गिराया।
US-made Abrams tanks purchased by Poland take part in a massive military parade to celebrate the Polish Army Day in Warsaw. August 15, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 03.09.2023
यूक्रेन संकट
अब्राम्स टैंक यूक्रेन के रुके हुए आक्रमण को पुनः प्रारंभ करने में क्यों हैं अक्षम?
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала