राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

आंध्र पुलिस ने भ्रष्टाचार मामले में TDP प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को किया गिरफ्तार

© Photo : Twitter/@ncbnN Chandrababu Naidu
N Chandrababu Naidu
 - Sputnik भारत, 1920, 09.09.2023
सब्सक्राइब करें
2016 में आंध्र प्रदेश राज्य सरकार पर शासन करने वाली तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख को उनके कार्यकाल के दौरान आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम में 317 करोड़ के कथित घोटाले के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।
आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू को भ्रष्टाचार के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और विजयवाड़ा ले जाया गया।
दरअसल तेलुगु देशम पार्टी (TDP) प्रमुख को राज्य के नंदयाला जिले के ज्ञानपुरम में आर के फंक्शन हॉल से भारतीय समयानुसार सुबह लगभग 6 बजे गिरफ्तार किया गया। इस बीच, विरोध के डर से कई टीडीपी राजनेताओं को घर में नजरबंद कर दिया गया।
© Photo : Twitter/@ncbnN Chandrababu Naidu
N Chandrababu Naidu

 - Sputnik भारत, 1920, 09.09.2023
N Chandrababu Naidu
गिरफ्तारी के दौरान पुलिस और नायडू समर्थकों के बीच हल्की झड़प भी हुई। नायडू ने आरोप लगाया है कि पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। "मुझे दिखाओ कि मेरा नाम कहां है। बुनियादी सबूत के बिना वे मुझे कैसे गिरफ्तार कर सकते हैं?"
नायडू पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, आपराधिक साजिश, लोक सेवक द्वारा कानून की अवज्ञा करना, गलत दस्तावेज तैयार करना, धोखाधड़ी, जालसाजी, सबूतों को गायब करना और लोक सेवकों को रिश्वत की पेशकश करना और धारा 465 के तहत आरोप लगाए गए हैं।
बता दें कि नायडू की गिरफ्तारी उनके इस दावे के कुछ दिनों बाद हुई है कि उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।
"आज या कल वे मुझे गिरफ्तार कर सकते हैं। वे मुझ पर हमला भी कर सकते हैं। एक नहीं, वे कई अत्याचार करेंगे," अनंतपुर जिले में एक सार्वजनिक बैठक में टीडीपी प्रमुख ने कहा था।
 - Sputnik भारत, 1920, 07.06.2023
ऑफबीट
आंध्र प्रदेश में गुंटकल क्षेत्र के खेतों में मिला 2 करोड़ का गुलाबी हीरा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала