यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन ने डोनेट्स्क, ज़पोरोज्ये दिशा में 340 सैनिक खो दिए: रक्षा मंत्रालय

© Sputnik / Evgeny BiyatovRussian soldier
Russian soldier - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2023
सब्सक्राइब करेंTelegram
रविवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने पिछले 24 घंटों में डोनेट्स्क और ज़पोरोज्ये दिशाओं में 340 सैनिकों को खो दिया है, जबकि रूसी सेना ने आठ आक्रमणों को विफल कर दिया है।

"लड़ाई के दौरान [डोनेट्स्क दिशा में] शत्रु ने 260 सैनिकों, दो बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों और पाँच वाहनों को खो दिया," मंत्रालय ने कहा।

मंत्रालय ने यह भी कहा कि ज़पोरोज्ये दिशा में यूक्रेनी सशस्त्र बलों ने लगभग 80 सैनिक, दो सशस्त्र वाहन और दो पिकअप वाहन खो दिए। इसके साथ रूसी सैनिकों ने क्रास्नी लिमन के पास UAF के आक्रमण को विफल कर दिया और 50 से अधिक शत्रु सैनिकों को नष्ट किया।
रूसी सेना ने लुगांस्क पीपुल्स रिपब्लिक (LPR) में UAF के दो आक्रमणों को विफल कर दिया, जिनमें लगभग 35 यूक्रेनी सैनिक मारे गए। साथ ही रूसी सैनिकों ने इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणाली से 42 यूक्रेनी ड्रोनों को धराशायी किया गया।
इसके अतिरिक्त काला सागर क्षेत्र में रूसी नौसैनिक विमानन ने यूक्रेनी लैंडिंग समूहों के साथ अमेरिका निर्मित तीन स्पीडबोटों का पता लगाया और उन्हें नष्ट कर दिया, जिसके परिणामस्वरूप कीव के लिए 36 सैनिकों की जान चली गई, मंत्रालय ने कहा।
Launch of Zirkon Missile From the Frigate Admiral Gorshkov in the Barents Sea - Sputnik भारत, 1920, 10.09.2023
यूक्रेन संकट
रूसी विमान ने ज़मेइनी द्वीप के समीप 3 यूक्रेनी नावों को नष्ट कर दिया
न्यूज़ फ़ीड
0