खेल
Sputnik के साथ खेल की दुनिया की यात्रा करें - क्रिकेट से फुटबॉल तक! खेल को लेकर खास साक्षात्कार और विश्लेषण प्राप्त करें।

एशियाई खेल: भारत ने नौकायन, निशानेबाजी में 3 रजत और 2 कांस्य पदक जीते

© AP Photo / Aijaz RahiIndia's Ramita poses with her bronze medal during the awards ceremony of the women's 10-meter air rifle final in the 19th Asian Games
India's Ramita poses with her bronze medal during the awards ceremony of the women's 10-meter air rifle final in the 19th Asian Games - Sputnik भारत, 1920, 24.09.2023
सब्सक्राइब करें
शनिवार को चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने एक भव्य उद्घाटन समारोह के दौरान पूर्वी शहर हांगझू में 19वें एशियाई खेलों का उद्घाटन किया था। खेल अगले दो सप्ताह में 56 स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे।
रविवार को एशियाई खेलों के पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पदक प्राप्ती की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में रमिता, मेहुली घोष और आशी चौकसे की तिकड़ी की सहायता से भारत ने पहला रजत पदक जीता।

महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल टीम में चीन ने 1896.6 स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता, भारत का कुल स्कोर 1886 था और तीसरा स्थान मंगोलिया को मिला।
19 वर्षीय युवा भारतीय निशानेबाज रमिता ने महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक जीता है।
नौकायन: भारत को रजत और कांस्य पदक मिले।
पुरुषों की डबल स्कल स्पर्धा में, भारतीय जोड़ी अर्जुन लाल जाट और अरविंद सिंह ने रजत पदक जीता, बाबू लाल यादव और लेख राम ने कांस्य पदक जीता।
हॉकी: भारत ने रविवार को उज्बेकिस्तान के विरुद्ध 16-0 से आसान जीत दर्ज की।
क्रिकेट: बांग्लादेश को 8 विकेट से हराकर भारत फाइनल में पहुंचा।
चीन 2014 से एशियाई खेलों में सबसे अधिक पदक जीतकर निर्विवाद विजेता बना हुआ है, उसके बाद जापान और दक्षिण कोरिया हैं। पिछले कुछ वर्षों में भारत चौथे स्थान पर उभरा है।
भारत व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं सहित 39 खेल विधाओं में शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा कर रहा है। भारतीय दल चीन में चार साल में होने वाले आयोजन में 100 पदक जीतने का लक्ष्य बना रहा है।
याद दिलाएं कि जकार्ता में आयोजित एशियाई खेलों के पिछले संस्करण के दौरान, भारत ने 16 कांस्य सहित 70 पदक जीते थे। यह एशियाई खेलों के इतिहास में भारत के पदकों की सबसे बड़ी संख्या थी।
The Olympic rings stand out against a giant image of the Parthenon during the opening ceremony of the Moscow 1980 Summer Olympics, on July 19, 1980 at Moscow's Lenin Central Stadium. - Sputnik भारत, 1920, 19.07.2023
रूस की खबरें
1980 मास्को ग्रीष्मकालीन ओलंपिक ऐतिहासिक खेल आयोजन की सुनहरी यादें
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала