विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी

250 मिलियन साल बाद सभी स्तनधारी खत्म हो जाएंगे: वैज्ञानिक अध्ययन

© AFP 2023 LUIS ROBAYOA Humpback whale jumps in the surface of the Pacific Ocean at the Uramba Bahia Malaga Natural Park near Buenaventura, Valle del Cauca, Colombia on August 26, 2021.
A Humpback whale jumps in the surface of the Pacific Ocean at the Uramba Bahia Malaga Natural Park near Buenaventura, Valle del Cauca, Colombia on August 26, 2021.  - Sputnik भारत, 1920, 26.09.2023
सब्सक्राइब करें
वैज्ञानिकों ने इतनी बड़ी गणना को अंजाम देने के लिए एक भू-रासायनिक मॉडल का उपयोग किया जिससे यहे पता लगाया जा सके कि पैंजिया अल्टिमा बनने पर भविष्य में CO2 का स्तर कैसा हो सकता है और फिर इन सभी गणनाओं को एक जलवायु मॉडल में प्लग किया।
वैज्ञानिकों ने कंप्यूटर मॉडल के आधार पर बताया कि दुनिया भर में लगभग सभी स्तनधारी 250 मिलियन वर्षों में खत्म हो जाएंगे, इस कंप्युटर मॉडल के जरिए यह पता लगाया गया था कि लंबे समय में गृह पर कैसा प्रभाव पड़ेगा।
ब्रिटेन की ब्रिस्टल यूनिवर्सिटी के अलेक्जेंडर फार्नस्वर्थ के अनुसार अगर कोई भी प्रजाति इतने सालों तक रह पाएगी तो वह तकनीक की मदद से ही संभव हो पाएगा क्योंकि इतने समय बाद इस ग्रह की परिस्थिति काफी कठिन और दुर्गम होंगी।

"आप उम्मीद कर सकते हैं कि हम उस समय तक अंतरिक्ष-भ्रमण करने वाली सभ्यता बन जाएंगे," उन्होंने कहा।

भविष्य में यह दो बहुत दीर्घकालिक रुझानों का एक एक्सट्रपलेशन है जिसमें पहला है कि सूरज धीरे-धीरे गर्म हो रहा है जिससे अगले 250 मिलियन वर्षों में पृथ्वी पर आने वाली ऊर्जा की मात्रा में 2.5 प्रतिशत अधिक की बढ़ोत्तरी होगी।
वैज्ञानिकों के मुताबिक दूसरी संभावना यह है कि दुनिया के सभी महाद्वीप भूमध्य रेखा पर केन्द्रित एक विशाल महाद्वीप का निर्माण करेंगे जो पैंजिया अल्टिमा कहा जाएगा और इतने बड़े भूभाग के आंतरिक भाग में तापमान अत्यधिक होगा जिसकी वजह से ध्रुवों के पास ठंडी जगह नहीं बचेगी।
फ़ार्नस्वर्थ का कहना है कि यह संभव है कि कुछ ज़मीनी स्तनधारी पैंजिया अल्टिमा के किनारों पर बचे रह सकते हैं, लेकिन इन स्थानों पर चरम मौसम जीवन को बहुत कठिन बना देगा।

"आपको अभी भी कुछ ऐसे मिल सकते हैं जो जीवित रह सकते हैं, लेकिन क्या वे फिर से प्रमुख प्रजाति के रूप में सामने आते हैं यह एक बहुत बड़ा प्रश्न है," उन्होंने आगे बताया।

फ़ार्नस्वर्थ ने आगे बताया कि अगर पैंजिया अल्टिमा के टूट जाने के बाद किसी भी तरह के जीवन को कठिन चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा और अध्ययन के मुताबिक जब सूर्य गर्म हो जाएगा तब ग्रह पर ऑक्सीजन की कमी हो सकती है और इस परिस्थिति में केवल छोटे जीव ही बच पाएंगे जो ऑक्सीजन पर निर्भर नहीं है।
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала