विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

गैर-मान्यता प्राप्त नागोर्नो-काराबाख़ गणराज्य का अस्तित्व समाप्त : घोषणा

© AP Photo / Sergei GritsFILE - In this Wednesday, Nov. 25, 2020 file photo, An ethnic Armenian soldier stands guard next to Nagorno-Karabakh's flag atop of the hill near Charektar , Nov. 25, 2020
FILE - In this Wednesday, Nov. 25, 2020 file photo, An ethnic Armenian soldier stands guard next to Nagorno-Karabakh's flag atop of the hill near Charektar , Nov. 25, 2020 - Sputnik भारत, 1920, 28.09.2023
सब्सक्राइब करें
अपडेट किया जा रहा है
नागोर्नो-काराबाख़ गणराज्य (जिसे आर्त्शाख़ गणराज्य के नाम से भी जाना जाता है) के राष्ट्रपति सैमवेल शाहरामनयन ने 19 सितंबर 2023 के बाद बनी स्थिति से उत्पन्न होने वाली कार्रवाइयों के एक आदेश पर हस्ताक्षर किए।
आदेश के अनुसार वर्तमान कठिन सैन्य-राजनीतिक स्थिति के संबंध में, आर्त्शाख़ के लोगों की भौतिक सुरक्षा और महत्वपूर्ण हितों को सुनिश्चित करने की प्राथमिकता के आधार पर, रूसी शांति सेना की कमान की मध्यस्थता के माध्यम से अज़रबैजान गणराज्य के प्रतिनिधियों से हुए समझौते को ध्यान में रखते हुए कि नागोर्नो-काराबाख के निवासियों, जिसमें निहत्थे सैनिक भी सम्मिलित हैं, को लाचिन गलियारे से होकर अपने वाहनों पर अपनी संपत्ति के साथ मुफ्त, स्वैच्छिक और निर्बाध यात्रा सुनिश्चित की जाती है, नागोर्नो-काराबाख के संविधान के अनुच्छेद 93 के आधार पर यह निर्णय लिया गया है:
1.
जनवरी 2024 तक सभी सरकारी संस्थानों तथा उनके अधीन संगठनों को भंग कर दिया जाए और नागोर्नो-काराबाख़ (आर्त्शाख़) गणराज्य का अस्तित्व समाप्त हो जाए
2.
विदेश में रह रहे लोगों सहित नागोर्नो-काराबाख़ की जनसंख्या को इस आदेश के लागू होने के बाद, नागोर्नो-काराबाख़ में रहने (लौटने) की संभावना पर एक स्वतंत्र और व्यक्तिगत निर्णय लेने के उद्देश्य के लिए, अज़रबैजान गणराज्य द्वारा प्रस्तुत पुनर्एकीकरण की शर्तों से परिचित किया जाए।
यह आदेश प्रकाशन के तुरंत बाद लागू हो जाएगा।
The Russian peacekeeping contingent continues to perform its tasks on the territory of Nagorno-Karabakh - Sputnik भारत, 1920, 21.09.2023
रूस की खबरें
रूसी शांति सैनिकों ने नागोर्नो-काराबाख से 5,000 लोगों को निकाला: रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала