यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने बेल्गोरोद क्षेत्र में नौ यूक्रेनी ‘उरागन’ रॉकेटों को किया नष्ट

© Sputnik / Alexey Kudenko / मीडियाबैंक पर जाएंRussian S-400 air defence system launches missile during drills
Russian S-400 air defence system launches missile during drills - Sputnik भारत, 1920, 30.09.2023
सब्सक्राइब करें
उरागन MLRS (रूसी भाषा में 'उरागन' का अर्थ होता है तूफ़ान) एक मल्टीपल लॉन्च रॉकेट प्रणाली है जो एक लॉन्च के दौरान 16 मिसाइलें दाग सकती है।
रूसी रक्षा मंत्रालय ने शनिवार (30 सितंबर) को जानकारी दी कि यूक्रेन द्वारा नौ ‘उरागन’ MLRS रॉकेटों से रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र की नागरिक सुविधाओं पर आतंकवादी आक्रमण करने का प्रयास विफल कर दिया गया।

रक्षा मंत्रालय ने कहा, "30 सितंबर की रात को मास्को समयानुसार 3.45 बजे कीव शासन द्वारा नौ ‘उरागन’ रॉकेटों के माध्यम से बेल्गोरोद क्षेत्र की बुनियादी सुविधाओं पर आक्रमण करने के प्रयास को विफल कर दिया गया।"

सैन्य अधिकारियों ने कहा, “नौ यूक्रेनी रॉकेटों को रूस के मिसाइल प्रतिरोध प्रणालियों द्वारा हवा में मार गिराया गया”।
यूक्रेनी प्रतिउत्तरी आक्रमण 4 जून को आरंभ हुआ था। तीन महीने बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा, “प्रतिउत्तरी आक्रमण समस्याओं से भरा नहीं, यह पूरी तरह से विफलतापूर्ण है।" पुतिन के अनुसार, "किसी भी मूल्य पर परिणाम प्राप्त करने" के प्रयासों में यूक्रेन ने “71.5 हजार सैन्य सैनिकों को खो दिया, जैसे कि ये उनके लोग नहीं हों।"
वहीं, रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने कहा कि यूक्रेन के सशस्त्र बलों ने किसी भी दिशा में अपने लक्ष्य प्राप्त नहीं किए।
A destroyed tank of the Ukrainian Armed Forces. File photo - Sputnik भारत, 1920, 26.09.2023
यूक्रेन संकट
'ये भी जल जाएंगे': अब्राम्स टैंकों की आपूर्ति पर क्रेमलिन
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала