यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी वायु रक्षा बलों ने बेल्गोरोद शहर के पास हवाई लक्ष्यों को मार गिराया: गवर्नर

© Sputnik / Konstantin Mikhalchevsky / मीडियाबैंक पर जाएं A serviceman from a Russian air defense rapid reaction group. File photo
 A serviceman from a Russian air defense rapid reaction group. File photo - Sputnik भारत, 1920, 30.09.2023
सब्सक्राइब करें
रूस के बेल्गोरोद क्षेत्र पर यूक्रेन ने एक बार पुनः आक्रमण का प्रयास किया, जिसमें यूक्रेनी हवाई लक्ष्यों को मार गिराया गया। प्रारम्भिक जानकारी के अनुसार किसी नागरिक के हताहत या किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई।
बेल्गोरोद क्षेत्र के गवर्नर व्याचेस्लाव ग्लैडकोव ने अपने टेलग्रैम चैनल पर कहा कि रूसी वायु रक्षा मिसाइल प्रणालियों ने रूसी शहर बेल्गोरोद के आसपास हवाई लक्ष्यों को मार गिराया है।

ग्लैडकोव ने कहा, “बेल्गोरोद और बेल्गोरोद जिले में हवाई रक्षा सक्रिय कर दी गई - शहर की ओर बढ़ रहे हवाई लक्ष्यों को मार गिराया गया। आपातकालीन सेवाएं कार्य कर रही हैं। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार किसी नागरिक के हताहत या किसी भी प्रकार की कोई क्षति नहीं हुई”।

बता दें कि बीते दिन रूस के ब्रांस्क क्षेत्र के गवर्नर अलेक्जेंडर बोगोमाज़ ने कहा था कि एक यूक्रेनी ड्रोन आक्रमण के कारण ब्रांस्क क्षेत्र के पोगर क्षेत्र में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई है।

बोगोमाज़ ने टेलीग्राम पर लिखा, “यूक्रेनी आतंकवादियों के आक्रमण के परिणामस्वरूप पोगर गांव में बिजली की आपूर्ति बाधित हो गई। इस घटना में कोई नागरिक हताहत नहीं हुआ। आपातकालीन सेवाएं दुर्घटनस्थल पर कार्य कर रही हैं।"

The US Congress building. (File) - Sputnik भारत, 1920, 29.09.2023
विश्व
अमेरिका में यूक्रेन को नई सहायता पैकेज पर उठ रहा मतभेद
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала