व्यापार और अर्थव्यवस्था

विश्व का सबसे बड़ा उर्वरक आपूर्तिकर्ता बना रूस

सब्सक्राइब करें
रूस ने वित्त वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में कनाडा, चीन, अमेरिका जैसे शीर्ष उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं को पीछे छोड़कर विश्व का उर्वरकों का शीर्ष आपूर्तिकर्ता बन गया है।
अंतरराष्ट्रीय उर्वरक संघ (IFA) के ताज़ा रिपोर्ट के अनुसार वित्तीय वर्ष 2022-23 की पहली छमाही में रूस 20,65 अरब डॉलर के साथ दुनिया के उर्वरकों के सबसे शीर्ष आपूर्तिकर्ता के रूप में उभरा है। दूसरे स्थान पर कनाडा स्थित है, तीसरे पर चीन, चौथे पर अमेरिका और पांचवां स्थान मोरक्को का है।
ज्ञात हुआ है कि फसल उत्पादक उर्वरकों के मुख्य उपयोगकर्ता हैं। विश्व में तीन प्रकार के उर्वरकों की मांग होती है – नाइट्रोजन, फॉस्फेट और पोटाश।
बता दें कि रूस अन्य क्षेत्रों में भी नए रिकॉर्ड तोड़ रहा है, विशेषतः भारत के साथ व्यापार में। वर्तमान में रूस भारत का सबसे बड़ा तेल निर्यातक है। 2030 तक रूस भारत का प्रमुख धातुकर्म कोयला निर्यातक बन सकता है। साथ ही वैश्विक गैस बाज़ार में रूस की हिस्सेदारी भी बड़ी है।
विश्व के सबसे बड़े उर्वरक आपूर्तिकर्ताओं के बारे में ज्यादा जानने के लिए Sputnik के इन्फोग्राफिक को देखें!
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала