विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

चीन में फोरम के मौके पर पुतिन ने हंगरी के प्रधानमंत्री ओर्बन से की मुलाकात

© Sputnik / Aleksey Nikolskyi / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin, right, and Hungarian Prime Minister Viktor Orban during a meeting at Novo-Ogaryovo residence in the Moscow Region
Russian President Vladimir Putin, right, and Hungarian Prime Minister Viktor Orban during a meeting at Novo-Ogaryovo residence in the Moscow Region - Sputnik भारत, 1920, 17.10.2023
सब्सक्राइब करें
मंगलवार को रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीन की राजधानी बीजिंग में बेल्ट एंड रोड फोरम के मौके पर हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ बैठक की।
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हंगरी के प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन के साथ बैठक में कहा कि रूस और हंगरी के बीच संबंध दशकों से आपसी हितों के आधार पर बने हुए हैं।

“आज की भू-राजनीतिक परिस्थितियों के कारण संपर्क बनाए रखने और संबंध विकसित करने के अवसर बहुत सीमित हैं। फिर भी, यह संतुष्टि का कारण बनता है कि कई यूरोपीय देशों के साथ हमारे संबंध कायम और विकसित रहे हैं। ऐसे देशों में से एक हंगरी है।”

व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति
हंगरी कभी भी रूस का सामना करना नहीं चाहता था। इसके विपरीत, हंगरी का लक्ष्य हमेशा पारस्परिक रूप से रूस से सर्वोत्तम संपर्क स्थापित करना और उसको विस्तार करना रहा है, और हम सफल हुए,” हंगरी के प्रधान मंत्री ने चीन में रूस के राष्ट्रपति के साथ बैठक में कहा।
हंगरी के प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि वे हंगरी के साथ काम करने के लिए रूसी कंपनियों रोसाटॉम और गज़प्रोम को धन्यवाद देना चाहता हैं।

"मैं आपको इस तथ्य के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं कि रोसाटॉम हमारा उत्कृष्ट भागीदार बना हुआ है। मैं गैज़प्रॉम को उसके दायित्वों को और किए गए समझौतों को पूरा करने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

विक्टर ओर्बन
हंगरी के प्रधानमंत्री
Modi Putin Meet - Sputnik भारत, 1920, 16.10.2023
भारत-रूस संबंध
पुतिन के छह सिद्धांत विश्व व्यवस्था के लिए बेहद महत्वपूर्ण: मंत्री अश्विनी कुमार चौबे
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала