यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पुतिन ने रोस्तोव-ऑन-डॉन में रूसी सशस्त्र बल मुख्यालय का दौरा किया: क्रेमलिन

© POOL / मीडियाबैंक पर जाएंRussian President Vladimir Putin visited the headquarters of the Russian Armed Forces in the city of Rostov-on-Don
Russian President Vladimir Putin visited the headquarters of the Russian Armed Forces in the city of Rostov-on-Don - Sputnik भारत, 1920, 20.10.2023
सब्सक्राइब करें
क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने रोस्तोव-ऑन-डॉन नामक रूसी शहर में रूसी सशस्त्र बलों के मुख्यालय का दौरा किया, जहां जनरल स्टाफ प्रमुख, सेना के जनरल वालेरी गेरासिमोव ने उन्हें विशेष सैन्य अभियान की प्रगति के बारे में बताया।
पेस्कोव ने कहा, "पेर्म शहर से लौटते हुए राष्ट्रपति पुतिन रोस्तोव में रुके, जहां उन्होंने रूसी सशस्त्र बल मुख्यालय का दौरा किया।"
पेस्कोव ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि सेना के जनरल वालेरी गेरासिमोव ने यूक्रेन में विशेष सैन्य अभियान की वारतमान स्थिति पर राष्ट्रपति को रिपोर्ट दी।
क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा, "रक्षा मंत्रालय के शीर्ष नेतृत्व के प्रतिनिधियों के साथ अन्य विषयों पर भी बातचीत हुई।"
पुतिन नियमित रूप से विशेष सैन्य अभियान में भाग लेने वाले सैनिकों के समूह के मुख्यालय का दौरा करते रहते हैं। रोस्तोव-ऑन-डॉन की उनकी पिछली यात्रा अगस्त में हुई थी।
रूस फरवरी 2022 से यूक्रेन में एक विशेष सैन्य अभियान चला रहा है। राष्ट्रपति पुतिन ने कहा है कि यह ऑपरेशन "आठ वर्षों से कीव शासन द्वारा नरसंहार के शिकार लोगों की रक्षा करने के लिए" शुरू किया गया है। राष्ट्रपति के अनुसार ऑपरेशन का मुख्य लक्ष्य डोनबास को स्वतंत्र कराना और ऐसी स्थिति बनाना है जो रूस की सुरक्षा की गारंटी देगी।
Президент РФ Владимир Путин отвечает на вопросы российских журналистов по итогам III Международного форума Один пояс, один путь в Пекине - Sputnik भारत, 1920, 18.10.2023
रूस की खबरें
यदि अमेरिका के अनुसार यूक्रेन में संघर्ष हार गया, वह हथियार की आपूर्ति क्यों करता है, पुतिन ने पूछा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала