विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ स्व-निर्वासन के बाद स्वदेश लौटे: रिपोर्ट

© AP Photo / Anjum NaveedNawaz Sharif
Nawaz Sharif - Sputnik भारत, 1920, 21.10.2023
सब्सक्राइब करें
पाकिस्तान के अपदस्थ प्रधान मंत्री नवाज शरीफ देश के बाहर चार साल बिताने के बाद शनिवार को पाकिस्तान लौट आए। वे उपचार करने के लिए विदेश गए थे।
वकीलों की उनकी टीम जिसमें पाकिस्तान के पूर्व कानून मंत्री सीनेटर आजम तरार और उनकी पार्टी के अन्य राजनेता शामिल थे, उनके साथ हवाई अड्डे में मौजूद थे।
इससे पहले शनिवार को पूर्व पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने दावा किया था कि उनकी पार्टी, पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) देश को मौजूदा संकट से बाहर निकालने में "काफी सक्षम" है।

"मैं सर्वशक्तिमान अल्लाह की कृपा से दोषमुक्त होने के बाद पाकिस्तान लौट रहा हूं," शरीफ ने कहा।

हालांकि, शरीफ ने यह नहीं बताया कि उनका मतलब राजनीती या आर्थिक संकट था।
PML-N प्रमुख को आगामी राष्ट्रीय चुनावों में राजनीतिक वापसी की उम्मीद है, जो अगले साल जनवरी के आखिरी सप्ताह में होने की उम्मीद है।
उनका मानना है कि निर्वाचित होने पर उनकी पार्टी पाकिस्तानियों की समस्याओं का समाधान कर सकती है।
पिछले कई दिन रियाद और दुबई में बिताने के बाद शरीफ आज दोपहर इस्लामाबाद पहुंचे। इसके बाद उनके लाहौर शहर के लिए रवाना होने की उम्मीद है। वह मीनार-ए-पाकिस्तान राष्ट्रीय स्मारक से एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने वाले हैं।

2018 में एक जवाबदेही अदालत ने PML-N नेता को उनकी ज्ञात आय से अधिक संपत्ति रखने के लिए 10 साल की सजा सुनाई। 2019 में शरीफ अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में सात साल की जेल की सजा काट रहे थे, लेकिन तब उन्हें "चिकित्सा आधार" पर लंदन जाने की अनुमति दी गई थी।

Khalistan Supporters in New York (AP Photo/Mary Altaffer) - Sputnik भारत, 1920, 21.10.2023
राजनीति
नई दिल्ली और ओटावा के मध्य दरार बढ़ने पर अमेरिका, ब्रिटेन ने भारत को किया किनारे
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала