https://hindi.sputniknews.in/20231030/bhaarit-riuus-vyaapaari-50-arib-dlri-ke-kriiib-phunchaa-siimaa-shulk-vibhaag-bdhaa-rihe-hain-shyog-shiirish-adhikaariii-5144582.html
भारत-रूस व्यापार 50 अरब डॉलर के करीब पहुंचा, सीमा शुल्क विभाग बढ़ा रहे हैं सहयोग: शीर्ष अधिकारी
भारत-रूस व्यापार 50 अरब डॉलर के करीब पहुंचा, सीमा शुल्क विभाग बढ़ा रहे हैं सहयोग: शीर्ष अधिकारी
भारत सरकार के विशेष सचिव तथा सीबीआईसी के सदस्य सुरजीत भुजबल ने Sputnik को बताया कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ही 50 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
2023-10-30T19:41+0530
2023-10-30T19:41+0530
2023-10-30T19:41+0530
भारत-रूस संबंध
भारत
रूस
अर्थव्यवस्था
द्विपक्षीय व्यापार
रुपया-रूबल व्यापार
मास्को
द्विपक्षीय रिश्ते
वैश्विक आर्थिक स्थिरता
आर्थिक मंच
/html/head/meta[@name='og:title']/@content
/html/head/meta[@name='og:description']/@content
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/0e/86320_0:49:2789:1618_1920x0_80_0_0_1e7841b92bda3f15ffedcd1a615e3347.jpg
सुरजीत भुजबल ने मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क फोरम के मौके पर कहा कि दोनों देश सीमा शुल्क को लेकर नए समझौते पर काम कर रहे हैं और बातचीत में सुधार कर रहे हैं।उन्होंने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि भारत और रूस आपूर्ति-श्रृंखला की सुरक्षा तथा कारोबारी सुगमता में सुधार पर भी काम कर रहे हैं।अधिकारी के अनुसार एक ऐसी प्रणाली पर भी काम चल रहा है जिसके माध्यम से माल के गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही माल के बारे में जानकारी भारत या रूस के सीमा शुल्क अधिकारियों को तुरंत भेजी जा सकती है।बता दें कि भारतीय व्यापार और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के जनवरी-अगस्त में भारत और रूस के बीच व्यापार बढ़कर 43.8 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, जो पिछले साल इसी अवधि में व्यापार की मात्रा से 2.3 गुना अधिक है और पूरे 2022 के परिणाम से 20% अधिक है।Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
https://hindi.sputniknews.in/20231030/bhaarit-auri-eaeu-ke-biich-mukt-vyaapaari-vaaritaa-firi-se-shuriuu-ho-sktii-hai-miidiyaa-5133919.html
भारत
रूस
मास्को
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
2023
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
खबरें
hi_IN
Sputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
https://cdn1.img.sputniknews.in/img/07e6/0c/0e/86320_0:0:2729:2047_1920x0_80_0_0_970f6eb1405fb4071c5622773f8eeaa1.jpgSputnik भारत
feedback.hindi@sputniknews.com
+74956456601
MIA „Rosiya Segodnya“
मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क फोरम, भारत सरकार के विशेष सचिव तथा वित्त मंत्रालय के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य सुरजीत भुजबल, व्यापार सुविधा में सुधार, कारोबारी सुगमता में सुधार, भारतीय व्यापार और उद्योग मंत्रालय, भारत-रूस व्यापार
मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क फोरम, भारत सरकार के विशेष सचिव तथा वित्त मंत्रालय के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीआईसी) के सदस्य सुरजीत भुजबल, व्यापार सुविधा में सुधार, कारोबारी सुगमता में सुधार, भारतीय व्यापार और उद्योग मंत्रालय, भारत-रूस व्यापार
भारत-रूस व्यापार 50 अरब डॉलर के करीब पहुंचा, सीमा शुल्क विभाग बढ़ा रहे हैं सहयोग: शीर्ष अधिकारी
भारत सरकार के विशेष सचिव तथा वित्त मंत्रालय के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड के सदस्य सुरजीत भुजबल ने Sputnik को बताया कि भारत और रूस के बीच द्विपक्षीय व्यापार जल्द ही 50 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।
सुरजीत भुजबल ने मास्को में आयोजित अंतरराष्ट्रीय सीमा शुल्क फोरम के मौके पर कहा कि दोनों देश सीमा शुल्क को लेकर नए समझौते पर काम कर रहे हैं और बातचीत में सुधार कर रहे हैं।
भुजबल ने कहा, "भारत और रूस के पास व्यापार और वाणिज्यिक लेनदेन में सहयोग का कई वर्षों का अनुभव है। अब 2023-24 में दोनों देशों के बीच व्यापार की मात्रा काफी बढ़ जाएगी। हमें उम्मीद है कि यह 50 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा। इस प्रकार, दोनों पक्षों के व्यापार लेनदेन में वृद्धि की संभावनाएं हैं। हमारे देशों के अधिकारी हमारे देशों के बीच व्यापार लेनदेन को और सुविधाजनक बनाने के लिए पहलों की तैयारी कर रहे हैं ताकि व्यापार अधिक कारगर ढंग से किया जा सके।"
उन्होंने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि भारत और रूस
आपूर्ति-श्रृंखला की सुरक्षा तथा
कारोबारी सुगमता में सुधार पर भी काम कर रहे हैं।
अधिकारी के अनुसार एक ऐसी प्रणाली पर भी काम चल रहा है जिसके माध्यम से माल के गंतव्य तक पहुंचने से पहले ही माल के बारे में जानकारी भारत या रूस के सीमा शुल्क अधिकारियों को तुरंत भेजी जा सकती है।
बता दें कि भारतीय व्यापार और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार इस वर्ष के जनवरी-अगस्त में भारत और रूस के बीच
व्यापार बढ़कर 43.8 अरब डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच चुका है, जो पिछले साल इसी अवधि में व्यापार की मात्रा से 2.3 गुना अधिक है और पूरे 2022 के परिणाम से 20% अधिक है।