यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

पश्चिम रूस को 'रणनीतिक हार' देने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल कर रहा है: शोइगू

© Russian Defense Ministry / मीडियाबैंक पर जाएंVisit of Russian Defense Minister S. Shoigu to Iran
Visit of Russian Defense Minister S. Shoigu to Iran - Sputnik भारत, 1920, 30.10.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगू ने आज यानी 30 अक्टूबर को कहा कि पश्चिम रूस को "रणनीतिक हार" देने के लिए यूक्रेन का इस्तेमाल कर रहा है।
शोइगू ने 10वें बीजिंग जियांगशान फ़ोरम में कहा, "अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने के रूस के वैध अधिकारों को नज़रअंदाज़ करते हुए व्हाइट हाउस ने लगातार अपने नियंत्रण वाले नाटो के विस्तार का प्रयास किया है।"

शोइगू ने कहा, "इन आक्रामक कदमों ने हमें जवाबी कार्रवाई करने के लिए मजबूर किया था। जवाब में पश्चिम ने खुले तौर पर हमारे खिलाफ छेड़े गए हाइब्रिड युद्ध में रूस को 'रणनीतिक हार' देने का रास्ता अपनाया। यूक्रेन एक उपभोज्य सामग्री के रूप में कार्य करता है।”

रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि रूस के खिलाफ संघर्ष की तीव्रता बढ़ाने की पश्चिमी देशों की नीति से परमाणु शक्तियों के बीच सीधे सैन्य टकराव का खतरा बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, "पश्चिम की रूस के खिलाफ संघर्ष बढ़ाने की मंशा में परमाणु शक्तियों के बीच सीधे सैन्य टकराव का खतरा है, जिसके विनाशकारी परिणाम हो सकते हैं।"

रक्षा मंत्री ने रेखांकित किया कि रूसी सेना विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में अपने कर्तव्यों को "विधिपूर्वक और आत्मविश्वास से" पूरा करना तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना जारी रखेगी।

शोइगू ने कहा कि 4 जून को शुरू हुई यूक्रेनी जवाबी कार्रवाई लड़ाई के मैदान पर महत्वपूर्ण सफलता हासिल करने में विफल रही। इस अंतराल 90 हज़ार से अधिक यूक्रेनी सैनिक मारे गए और घायल हुए हैं। यूक्रेनी सेना ने लगभग 600 टैंक और लगभग 1,900 बख्तरबंद वाहन खो दिए।

शोइगू ने अपनी बात में जोड़ते हुए कहा कि रूस व्यापक परमाणु-परीक्षण-प्रतिबंध संधि (सीटीबीटी) के अपने अनुसमर्थन को रद्द करके दुनिया में सामरिक संतुलन नहीं बिगाड़ेगा। उन्होंने कहा, “यह केवल अमेरिका के साथ संतुलन सुनिश्चित करने की इच्छा है, जिसने कभी भी इस संधि की पुष्टि नहीं की है।"
शीर्ष सैन्य अधिकारी ने आगे कहा कि अमेरिकी सैन्य-जैविक गतिविधियां गति पकड़ रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वाशिंगटन ने सिंगापुर, थाईलैंड, कंबोडिया और दक्षिण कोरिया सहित एशिया-प्रशांत क्षेत्र के कुछ देशों में प्रयोगशालाओं के नेटवर्क को बनाया है।

शोइगू ने कहा कि यूक्रेन में इसी तरह की प्रयोगशालाएं उन यूरोपीय राज्यों की सहायता से संचालित होती हैं, "जो आज आसियान + में शामिल होने की इच्छा जता रहे हैं।"

बता दें कि रूसी रक्षा मंत्री 10वें बीजिंग जियांगशान फोरम में भाग लेने के लिए बीजिंग पहुंचे हैं। इस फ़ोरम में एशिया-प्रशांत क्षेत्र के देशों के साथ-साथ कई यूरोपीय देशों के वरिष्ठ नेतृत्व के प्रतिनिधि, रक्षा मंत्री और प्रमुख विशेषज्ञ शामिल होने वाले हैं।
Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
The Russian Ministry of Defense main building is pictured in central Moscow, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 09.10.2023
विश्व
गैर-सरकारी संगठनों के माध्यम से अमेरिका छिपाता है सैन्य-जैविक गतिविधियां: रूसी रक्षा मंत्रालय
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала