यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

यूक्रेन के सशस्त्र बलों में दवाओं की कमी के कारण हालात नाज़ुक: पूर्व यूक्रेनी पीएम

© Sputnik / Alexei Furman / मीडियाबैंक पर जाएंFormer Ukrainian Prime Minister Mykola Azarov
Former Ukrainian Prime Minister Mykola Azarov - Sputnik भारत, 1920, 30.10.2023
सब्सक्राइब करें
यूक्रेन के पूर्व प्रधान मंत्री निकोलाई अज़ारोव ने कहा कि उच्च गुणवत्ता वाली दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की कमी के कारण यूक्रेन की सेना में स्थिति नाज़ुक है और प्रतिउत्तरी आक्रमण करने के चक्कर में यूक्रेनी सेना में घायलों की कुल संख्या तीन गुना बढ़ गई है।

अज़ारोव ने सोशल मीडिया पर कहा, "ज़ेलेंस्की और उनके अधिकारी यह छिपा रहे हैं कि यूक्रेनी सशस्त्र बलों को दवाओं और चिकित्सा उपकरणों को लेकर गंभीर समस्याएं हैं। यूक्रेनी अस्पतालों में स्थिति मुश्किल है, उच्च गुणवत्ता वाली दवाएं और चिकित्सा उपकरण नहीं हैं।"

अज़ारोव के अनुसार यूक्रेनी अधिकारियों द्वारा दी गई दवाएं निम्न गुणवत्ता की हैं और इनका उपयोग केवल चरम मामलों में ही किया जाता है।

पूर्व प्रधान मंत्री ने जोर देकर कहा, "यूक्रेन के प्रतिउत्तरी आक्रमण के सिलसिले में घायलों की संख्या में तीन गुना वृद्धि से स्थिति बिगड़ गई है। हर दिन अस्पतालों में 150 तक घायल सैनिकों को भर्ती कराया जाता है। तदनुसार, डॉक्टरों पर काम का बोझ बढ़ गया है। उन्हें एक कार्य दिन में सात अंग विच्छेदन करने पड़ते हैं। यूक्रेनी डॉक्टर यह नहीं छिपा रहे हैं कि कई घायलों की जान को बचाया जा सकता था, लेकिन वे दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की खराब गुणवत्ता के कारण मर जाते हैं।''

आपको याद दिला दें कि एक ब्रिटिश समाचार पत्र ने भी लिखा था कि असफल प्रतिउत्तरों आक्रमण के मध्य यूक्रेनी सेना के डॉक्टर दोषपूर्ण चिकित्सा उपकरणों और सामग्रियों की शिकायत कर रहे हैं, जिससे मरने वालों की संख्या में वृद्धि अधिक देखने को मिलती है।
यूक्रेन का प्रतिउत्तरी आक्रमण जून की शुरुआत में आरंभ हुआ था। इस अंतराल यूक्रेन के सशस्त्र बल किसी भी दिशा में अपेक्षित परिणाम प्राप्त नहीं कर पाए। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि यह आक्रमण पूरी तरह से विफल हो गया है। नवीनतम आंकड़ों के अनुसार इसके दौरान यूक्रेन ने 90 हज़ार से अधिक सैनिक खो दिए हैं।
Google News पर Sputnik India को फ़ॉलो करें!
Ukrainian draftees. File photo  - Sputnik भारत, 1920, 13.08.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी पुरुष सेना भर्ती से बचने के लिए $10,000 तक की रिश्वत देते हैं: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала