Обломки зданий, пострадавших в результате ракетных ударов ВС Израиля по Газе - Sputnik भारत, 1920
इज़राइल-हमास युद्ध

रूस फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष के अरब देशों के समाधान का समर्थन करेगा: लवरोव

© AP Photo / Achmad IbrahimRussian Foreign Minister Sergey Lavrov, center, leaves after attending the East Asia Summit at the Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) Summit in Jakarta, Indonesia, Thursday, Sept. 7, 2023.
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov, center, leaves after attending the East Asia Summit at the Association of Southeast Asian Nations (ASEAN) Summit in Jakarta, Indonesia, Thursday, Sept. 7, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 03.11.2023
सब्सक्राइब करें
मास्को इज़राइल और फ़िलिस्तीन दोनों के साथ संवाद बनाए रखता है। रूस समाधान खोजने की प्रक्रिया में सक्रिय रूप से योगदान करने के लिए संतुलित दृष्टिकोण बनाए रखने के महत्व पर जोर देता है।
मास्को फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष के समाधान पर अरब देशों के समाधान का समर्थन करेगा, रूसी विदेश मंत्री सर्गे लवरोव ने अपने कुवैती समकक्ष शेख सलेम अब्दुल्ला अल-जबर अल-सबा के साथ अपनी बातचीत के बाद शुक्रवार को कहा।

"आज हमने उन पहलों पर चर्चा की, जिन्हें आगे बढ़ाया गया है और जिन्हें आने वाले दिनों में लागू किया जाएगा, जिनमें अरब लीग शिखर सम्मेलन और गाजा समस्या पर अरब-अफ्रीकी शिखर सम्मेलन का आयोजन भी सम्मिलित है।"

Russian Foreign Minister Sergey Lavrov  - Sputnik भारत
सर्गे लवरोव
रूसी विदेश मंत्री
उन्होंने यह भी कहा कि रूस किसी भी संघर्ष पर विचार करते समय सदैव "क्षेत्रीय देशों के निर्णयों, राय और आकलन" पर भरोसा करता है।

जब फ़िलिस्तीन-इज़राइल संघर्ष की बात आती है, तो "अरब दुनिया की आम राय जानना हमारे लिए मौलिक रूप से महत्वपूर्ण होगा।"

Russian Foreign Minister Sergey Lavrov  - Sputnik भारत
सर्गे लवरोव
रूसी विदेश मंत्री
लवरोव के अनुसार, रूस “क्षेत्रीय देशों द्वारा तैयार की जाने वाली योजनाओं और पहलों के कार्यान्वयन को सुविधाजनक बनाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेगा।”
रूसी विदेश मंत्री ने कहा कि मास्को फ़िलिस्तीनी राज्य के निर्माण की संभावनाओं को बाधित करने के प्रयासों को लेकर बहुत चिंतित है। रूस "गाजा पट्टी के निवासियों को दूसरे देशों में पुनर्स्थापित करने की योजना से सावधान है।"
"इससे क्षेत्र में न तो शांति और न ही सुरक्षा सुनिश्चित होगी।"
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov  - Sputnik भारत
सर्गे लवरोव
रूसी विदेश मंत्री
फिलिस्तीनी समूह हमास ने 7 अक्टूबर को गाजा पट्टी से इजरायल के खिलाफ बड़े स्तर पर रॉकेट आक्रमण किया था। इसके साथ साथ हमास के लड़ाकों ने सीमा पार करके इज़राइल में घुस गए थे। हमास के अचानक किए गये आक्रमण के उपरांत, इज़राइल ने गाज़ा पट्टी की पूर्ण मानवीय नाकाबंदी आरंभ कर दी।
गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, 7 अक्टूबर से अब तक 8,805 फ़िलिस्तीनियों की मृत्यु हो गई, जिनमें कम से कम 3,648 बच्चे और 2,187 महिलाएं सम्मिलित हैं। इज़राइल में मरने वालों की संख्या 1,400 से अधिक है।
Indian Border Security Force (BSF)  - Sputnik भारत, 1920, 03.11.2023
Sputnik मान्यता
भारत चाहता है कि बातचीत से मसलों का हल किया जाए: रक्षा विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала