व्यापार और अर्थव्यवस्था

IMF आर्थिक रिपोर्ट: भारत में वृद्धि, युरोप विकासहीन

सब्सक्राइब करें
IMF की रिपोर्ट के अनुसार, एशिया क्षेत्र में सबसे बड़ी आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है, यूरोपीय संघ का आर्थिक परिणाम सबसे कम होगा।
अन्तर्राष्ट्रीय मौद्रिक कोष (IMF) के वर्ल्ड इकनॉमिक आउटलुक के अक्टूबर अपडेट के अनुसार, भारत की अर्थव्यवस्था 2023 में 6.3% बढ़ेगी, जो कि पहले के पूर्वानुमान 6.1% से अधिक है।
IMF अनुमान के अनुसार, वैश्विक वृद्धि 2022 में 3.5 प्रतिशत से धीमी होकर 2023 में 3.0 प्रतिशत और 2024 में 2.9 प्रतिशत हो जाएगी। साथ ही, उन्नत अर्थव्यवस्थाओं के 2022 में 2.6 प्रतिशत से घटकर 2023 में 1.5 प्रतिशत और 2024 में 1.4 प्रतिशत होने की उम्मीद है।
इसके विपरीत, उभरते बाजार और विकासशील अर्थव्यवस्थाओं की विकास दर 2022 में मामूली गिरावट के साथ 4.1 प्रतिशत और 2023 और 2024 दोनों में 4.0 प्रतिशत होने का अनुमान है।
बता दें कि पश्चिमी प्रतिबंधों के बावजूद, रूस लगातार दो वर्षों तक आर्थिक विकास हासिल करने में कामयाब रहा।
अधिक जानने के लिए Sputnik इन्फोग्राफिक्स देखें!
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала