यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने डोनेट्स्क दिशा में छह हमलों को किया विफल, यूक्रेन ने खोए 300 सैनिक

© Sputnik / Alexey Mayshev / मीडियाबैंक पर जाएंRussian Marines in the Special Military Op Zone
Russian Marines in the Special Military Op Zone - Sputnik भारत, 1920, 01.12.2023
सब्सक्राइब करें
रूस के दक्षिण समूह की सेनाओं ने डोनेट्स्क दिशा में 6 यूक्रेनी हमलों को विफल कर दिया है, जिसके कारण यूक्रेनी सशस्त्र बल लगभग 300 सैनिक और 8 सैन्य वाहन खो गए हैं, रूसी रक्षा मंत्रालय ने बताया।
“डोनेट्स्क दिशा में दक्षिण समूह की सेनाओं की इकाइयों ने तोपों और विमानों की सहायता से डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक के कॉन्स्टेंटिनोव्का, डाइलेव्का और जॉर्जीवका क्षेत्रों में छह हमलों को विफल कर दिया। यूक्रेनी सशस्त्र बलों को सैनिकों और सैन्य उपकरणों का नुकसान पहुंचाया गया”, मंत्रालय ने कहा।

मंत्रालय के बयान से ज्ञात हुआ कि इस दिशा में दुश्मन के लगभग 300 सैनिक या तो मारे गए या घायल हुए हैं, साथ ही उसके चार पिकअप ट्रक, एक अकात्सिया होवित्जर, एक ग्वोज्डिका होवित्जर और दो डी-30 हॉवित्जर नष्ट किए गए।

मंत्रालय की और से यह भी कहा गया, 24 घंटों में रूसी वायु रक्षा प्रणालियों ने एक यूक्रेनी मिग-29 लड़ाकू विमान, एक एमआई-8 हेलीकॉप्टर और 38 ड्रोनों को मार गिराया
विशेष सैन्य अभियान शुरू होने के बाद से कुल मिलाकर 545 यूक्रेनी सैन्य विमान, 256 हेलीकॉप्टर, 9,348 मानव रहित हवाई वाहन, 442 विमान भेदी मिसाइल सिस्टम, 13,735 टैंक सहित अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, 1,187 मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम, 7,214 तोपें और 15,831 विशेष सैन्य वाहन नष्ट कर दिए गए हैं।
Ukrainian soldiers - Sputnik भारत, 1920, 30.11.2023
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी अधिकारी रूस के साथ युद्ध विराम के लिए लोगों को तैयार कर रहे हैं: विशेषज्ञ
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала