यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी रक्षा मंत्रालय ने पहली बार विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में Ka-52M के उपयोग की सूचना दी

सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने पहली बार विशेष सैन्य अभियान के क्षेत्र में आधुनिक Ka-52M हेलीकॉप्टरों के उपयोग की सूचना दी, उन्होंने डोनेट्स्क दिशा में यूक्रेनी सशस्त्र बलों के ठिकानों पर आघात किया।

मंत्रालय ने कहा, "Ka-52M हेलीकॉप्टरों के विमानन दल ने डोनेट्स्क दिशा में शत्रु के गढ़ों और सैन्य शक्ति पर अनिर्देशित विमान मिसाइलों से प्रहार किया।"

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि पायलट थल सेना की इकाइयों का समर्थन करने के लिए इस लड़ाकू मिशन को अंजाम दे रहे थे। यूक्रेनी सशस्त्र बलों के नियंत्रण केंद्र और बख्तरबंद वाहनों को नष्ट कर दिया गया।
"ओसा" कॉल साइन वाले Ka-52M हेलीकॉप्टर के पायलट ने कहा कि शत्रु की ओर से कोई विरोध नहीं था।
आधुनिक Ka-52M हेलीकॉप्टर को सीरिया में Ka-52A एलीगेटर के मूल संस्करण के उपयोग के परिणामों के आधार पर विकसित किया गया है। हेलिकाप्टर को एक नई नेविगेशन प्रणाली, बहुत नए हथियार वगैरह मिले, जिनमें 8 किलोमीटर की रेंज वाली विखर मिसाइल, 10 किलोमीटर की रेंज वाली विखर-एम मिसाइल और 14 किलोमीटर से अधिक की रेंज वाली इज़्देलिये 305 मिसाइल सम्मिलित हैं।
Loading cruise missiles onto Russia's Tu-95MS strategic bomber. File photo - Sputnik भारत, 1920, 09.12.2023
यूक्रेन संकट
रूसी सेना ने गोला-बारूद की यूक्रेनी उत्पादन सुविधाओं पर किया आक्रमण
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала