यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूस ने लिपेत्स्क, रोस्तोव, वोल्गोग्राड क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोन किए नष्ट

© Sputnik / Mikhail Fomichev / मीडियाबैंक पर जाएंRocket launch by the Pantsir-S surface-to-air missile system
Rocket launch by the Pantsir-S surface-to-air missile system  - Sputnik भारत, 1920, 17.12.2023
सब्सक्राइब करें
रूसी रक्षा मंत्रालय ने जानकारी दी कि रूसी वायु रक्षा बलों ने रूस के लिपेत्स्क, रोस्तोव और वोल्गोग्राड क्षेत्रों में 33 यूक्रेनी ड्रोनों को नष्ट कर दिया।
मंत्रालय ने एक बयान में कहा, “आज रात कीव शासन द्वारा रूसी क्षेत्रों के बुनियादी ढांचे पर मानव रहित हवाई वाहनों (यूएवी) के माध्यम से आतंकवादी आक्रमण को अंजाम देने के प्रयास को रोक दिया गया है”।
मंत्रालय ने कहा, “वायु रक्षा प्रणालियों ने लिपेत्स्क, रोस्तोव और वोल्गोग्राड क्षेत्रों के ऊपर 33 यूक्रेनी यूएवी को नष्ट कर दिया”।
कुछ घंटे बाद मंत्रालय ने यह भी कहा कि वोल्गोग्राड क्षेत्र के ऊपर और दो यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए गए।
बता दें कि छह महीनों तक चले अपने प्रतिउत्तरी आक्रमण में भीषण क्षति झेलने के बाद यूक्रेनी सशस्त्र बल थक चुके हैं। इस अंतराल कीव ठोस परिणाम प्राप्त करने में विफल रहा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पहले ही स्पष्ट किया है कि यूक्रेन की सैन्य कार्रवाई पूर्णतः विफल हो गई है।
वहीं, यूक्रेनी राजनीतिक वैज्ञानिक रुस्लान बोर्टनिक ने कहा कि पश्चिम और कुछ यूक्रेनी राजनेता रूस के साथ संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लोगों को तैयार करना आरंभ कर रहे हैं।
Ukrainian President Volodymyr Zelensky  walks through the US Capitol as he meets with lawmakers on Capitol Hill in Washington, DC, on December 12, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 16.12.2023
यूक्रेन संकट
पश्चिमी मीडिया ने माना कि यूक्रेन और ज़ेलेंस्की हार रहे हैं: निराशाजनक सप्ताह
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала