व्यापार और अर्थव्यवस्था

रूस-भारत व्यापार सर्वप्रथम 50 अरब डॉलर के स्तर तक पहुंचा

© Photo : wtcmoscow.ruHandshake
Handshake - Sputnik भारत, 1920, 23.12.2023
सब्सक्राइब करें
Sputnik ने भारतीय व्यापार और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के आधार पर गणना की कि रूस और भारत के मध्य व्यापार इस वर्ष के दस महीनों में दोगुना होकर रिकॉर्ड 54.7 बिलियन डॉलर हो गया। रूस भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार बना हुआ है।
ज्ञात हुआ है कि भारत ने जनवरी-अक्टूबर में रूसी सामान का आयात दोगुना कर 51.4 बिलियन डॉलर कर दिया। इसी समय, भारत से रूस को उत्पादों की आपूर्ति 1.4 गुना बढ़कर 3.3 बिलियन डॉलर हो गई।
परिणामस्वरूप, दोनों देशों के बीच व्यापार 54.7 बिलियन डॉलर के सर्वकालिक उच्च स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले साल जनवरी-अक्तूबर में व्यापार की मात्रा से दोगुना अधिक है।
उल्लेखनीय है कि व्यापार में यह तीव्र वृद्धि रूस को भारत का चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार और माल का दूसरा सबसे महत्वपूर्ण आपूर्तिकर्ता बने रहने की अनुमति देती है।
बता दें कि जनवरी-अक्टूबर में भारत ने अमेरिका के साथ सबसे ज्यादा व्यापार किया। साथ ही दोनों देशों के मध्य व्यापार 9% घटकर 99.9 बिलियन डॉलर रहा है। चीन 95.8 बिलियन डॉलर के साथ दूसरे स्थान पर आता है। तीसरे नंबर पर 64 बिलियन लोडर के साथ संयुक्त अरब अमीरात है। भारत का पांचवां सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार (37.3 बिलियन डॉलर) सऊदी अरब है।
Russian cargo ship - Sputnik भारत, 1920, 20.12.2023
व्यापार और अर्थव्यवस्था
अनाज और तेल व्यापार द्वारा रूस और पाकिस्तान का वैश्विक डी-डॉलराइजेशन में योगदान
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала