राजनीति
भारत की सबसे ताज़ा खबरें और वायरल कहानियाँ प्राप्त करें जो राष्ट्रीय घटनाओं और स्थानीय ट्रेंड्स पर आधारित हैं।

एशिया की सबसे बड़ी झुग्गी धारावी का होगा कायापलट

© AP Photo / Rafiq MaqboolA teacher working at a government school gives an online class inside an empty class room in Dharavi, Asia's largest slum in Mumbai, India, Tuesday, Jan. 4, 2022.
A teacher working at a government school gives an online class inside an empty class room in Dharavi, Asia's largest slum in Mumbai, India, Tuesday, Jan. 4, 2022. - Sputnik भारत, 1920, 02.01.2024
सब्सक्राइब करें
भारत में सबसे बड़े समूहों में से एक अडानी समूह के स्लम पुनर्वास प्राधिकरण के संयुक्त उद्यम ने धारावी के पुनर्विकास के लिए एक वैश्विक टीम को काम पर रखा है।
धारावी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में स्थित और एशिया में सबसे बड़ी झुग्गी है। इसके पुनिर्माण का काम बहुत बड़ा काम माना जा रहा है, जिसकी कल्पना पहली बार 1980 के दशक में की गई थी।
इसका कायापलट करने के लिए अडानी समूह के संयुक्त उद्यम धारावी पुनर्विकास परियोजना प्राइवेट लिमिटेड (DRPPL) के मुताबिक वह पुनर्विकास के लिए आर्किटेक्ट हफीज कॉन्ट्रैक्टर, अमेरिकी डिजाइन फर्म सासाकी और यूके की कंसल्टेंसी फर्म बुरो हैपोल्ड के साथ साझेदारी कर रही है।
वहीं अदानी समूह ने कहा कि एक निष्पक्ष, खुली और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से धारावी परियोजना उन्हें प्रदान की गई थी। हालांकि, इस परियोजना का विरोध भी किया जा रहा है। पिछले महीने पुनर्विकास योजनाओं के विरोध में हजारों लोगों ने मुंबई में अडानी के कार्यालयों की ओर मार्च किया था।

क्या है धारावी?

महाराष्ट्र राज्य के मुंबई में स्थित एक धारावी क्षेत्र एक भीड़-भाड़ वाला इलाका है जिसमें मुंबई के केंद्र में छोटे छोटे कमरों में हजारों गरीब परिवार रहते हैं। यहां रहने वाले लोगों के पास साफ पानी और शौचालय की सुविधा भी नहीं है।
भौगोलिक क्षेत्र की बात करें तो इसका आकार 2.39 वर्ग किमी से थोड़ा अधिक है, लेकिन यहां लगभग 3 से दस लाख लोगों की आबादी निवास करती है। इसका मतलब है कि धारावी भी दुनिया के सबसे घनी आबादी वाले आवासीय क्षेत्रों में से एक भी है।

धारावी का इतिहास 1884 तक जाता है, उस समय अधिक संख्या में लोग गांव से शहर में आकर यहां रहने लगे थे। जैसे-जैसे उद्योगों की संख्या बढ़ी, वैसे-वैसे स्लम क्षेत्र का आकार भी बढ़ता गया।

मुंबई का लगभग 60% प्लास्टिक कचरा धारावी में पुनर्चक्रित किया जाता है। एक और संपन्न सूक्ष्म अर्थव्यवस्था धारावी का चमड़ा उद्योग है। 50 के दशक से, कुशल कारीगर उच्च गुणवत्ता वाले चमड़े के सामान के उत्पादन तक में लगे हुए हैं।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक धारावी घूमने के लिए लगभग हर साल 15,000 से अधिक पर्यटक आते हैं।
जुलाई 2023 में महाराष्ट्र सरकार ने इस 625 एकड़ क्षेत्र को पुनर्विकास के लिए अदानी की 619 मिलियन डॉलर की बोली को मंजूरी दे दी थी।
Top view of the traffic moving on highways - Sputnik भारत, 1920, 12.03.2023
राजनीति
अप्रैल तक तैयार हो जाएंगे भारत के 22 स्मार्ट शहर: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала