व्यापार और अर्थव्यवस्था

वित्त वर्ष 2023-2024 में भारत की जीडीपी 7.3 प्रतिशत रहने का अनुमान: एनएसओ

© AP Photo / Jerome DelayIndian Prime Minister Narendra Modi addresses leaders from the BRICS group of emerging economies at the start of a three-day summit in Johannesburg, South Africa, Tuesday, Aug. 22, 2023.
Indian Prime Minister Narendra Modi addresses leaders from the BRICS group of emerging economies at the start of a three-day summit in Johannesburg, South Africa, Tuesday, Aug. 22, 2023. - Sputnik भारत, 1920, 06.01.2024
सब्सक्राइब करें
राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग (NSO) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, चालू वित्त वर्ष में भारत के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 7.3 प्रतिशत की दर से बढ़ सकती है।

वक्तव्य में कहा गया, वास्तविक जीडीपी या स्थिर (2011-12) मूल्यों पर जीडीपी वर्ष 2023-24 में 171.79 लाख करोड़ रुपये के स्तर तक पहुंचने का अनुमान है,जबकि वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का 31 मई, 2023 को जारी किया गया अंतिम अनुमान 160.06 लाख करोड़ रुपये है। 2023-24 के दौरान वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद में 7.3 प्रतिशत वृद्धि होने का अनुमान है, जबकि 2022-23 में यह 7.2 प्रतिशत थी।

एनएसओ के अनुसार, वर्ष 2023-24 में वर्तमान मूल्यों पर नाममात्र जीडीपी या जीडीपी 296.58 लाख करोड़ रुपये अनुमानित है, जबकि 31 मई, 2023 को जारी वर्ष 2022-23 के लिए सकल घरेलू उत्पाद का अंतिम अनुमान 272.41 लाख करोड़ रुपये है। 2023-24 के दौरान नाममात्र सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि 8.9 प्रतिशत अनुमानित है जबकि 2022-23 में यह 16.1 प्रतिशत थी।
वार्षिक सकल घरेलू उत्पाद का पहला प्रारंभिक अनुमान भारत के केंद्रीय बैंक द्वारा पिछले महीने अपने आर्थिक विकास पूर्वानुमान को 6.5 प्रतिशत के पिछले अनुमान से बढ़ाकर 7 प्रतिशत करने के बाद आया है।
Jaishankar meets Governor of St. Petersburg Alexander Beglov - Sputnik भारत, 1920, 29.12.2023
राजनीति
2023 में सेंट पीटर्सबर्ग और भारत के बीच व्यापार 5.27 अरब डॉलर तक पहुंचा
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала