ऑफबीट
Sputnik दिन-ब-दिन ऐसे समाचार ढूँढ़ता रहता है जो आपको आश्चर्यचकित या भावुक कर देंगी। पॉपकॉर्न ले लें और मनोरंजक खबरें पढ़ते रहें!

हाथी ने ओडिशा के बारीपदा में मचाया उत्पात, वापस सिमिलिपाल जंगल की ओर खदेड़ा गया

© Photo : Ariana GarciaElephant is doing yoga
Elephant is doing yoga  - Sputnik भारत, 1920, 18.01.2024
सब्सक्राइब करें
वन विभाग के अधिकारियों ने हाथी के खतरे की वजह से इलाके के सभी लोगों से घर के अंदर ही रहने का अनुरोध किया।
भारत में ओडिशा राज्य के मयूरभंज जिले के बारीपदा शहर में देर रात एक हाथी ने उत्पात मचा कर रख दिया। इस घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
गुरुवार को एक हाथी बारीपदा शहर के एमकेसी हाई स्कूल में घुस गया, जिसके बाद छात्रों में दहशत फैल गई। इसके बाद वन विभाग के कर्मचारी और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उसे वापस जंगल की ओर खदेड़ दिया।

बारीपदा डीएफओ संतोष कुमार जोशी ने भारतीय मीडिया को बताया कि कड़ी मशक्कत के बाद उन्होंने हाथी को सफलतापूर्वक संसोल के पास सिमिलिपाल जंगल में सुरक्षित वापस भेज दिया है।

हालांकि, अभी भी वन विभाग की चार टीमें हाथी के मूवमेंट पर नजर रख रही हैं।
 - Sputnik भारत, 1920, 03.05.2023
ऑफबीट
तेंदुए के शावक को मां से मिलाने की कोशिश में जुटी वन विभाग की टीम
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала