यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

'जाहिर तौर पर, उसे मार गिराया गया': रूसी IL-76 की दुर्घटना पर एक सैन्य विशेषज्ञ

© Sputnik / Alexander Vilf / मीडियाबैंक पर जाएंThe TOS-1A heavy flamethrower system, firing a demonstration salvo at the ARMY-2015 Expo outside Moscow.
The TOS-1A heavy flamethrower system, firing a demonstration salvo at the ARMY-2015 Expo outside Moscow. - Sputnik भारत, 1920, 24.01.2024
सब्सक्राइब करें
खार्कोव (यूक्रेन) से बेलगोरोड की दूरी 70 किलोमीटर है। सबसे पहले, यूक्रेनी मीडिया ने लगभग तुरंत जानकारी दी कि कीव ने एस-300 कॉम्प्लेक्स का उपयोग करते हुए एक रूसी परिवहन विमान को मार गिराया।
रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार बेलगोरोड क्षेत्र में एक IL -76 विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। मंत्रालय ने बताया कि IL-76 में पकड़े गए 65 यूक्रेनी सैन्यकर्मी थे, जिन्हें अदला-बदली के लिए बेलगोरोड क्षेत्र में ले जाया जा रहा था, साथ ही चालक दल के छह सदस्य और उनके साथ आए तीन व्यक्ति भी थे।

मिलिट्री रूस पोर्टल के संस्थापक और सैन्य विशेषज्ञ दिमित्री कोर्नेव ने रूसी IL-76 की दुर्घटना पर Sputnik से बात करते हुए संभावना जताई कि विमान को किसी हथियार की मदद से मार गिराया।
"अगर हम वीडियो देखना शुरू करें, यानी, हां, तो इस बात की बहुत अधिक संभावना है कि विमान को मार गिराया गया था। आसमान में एक गुबार है, यानी विस्फोट के परिणाम," दिमित्री कोर्नेव ने बताया।
आगे जोड़ते हुए उन्होंने विमान दुर्घटना के पीछे किसी भी तरह की तकनीकी खराबी की संभावना को भी नकारते हुए कहा कि अगर इंजन में किसी भी तरह की कोई खरीबी होती तो विमान के पीछे से धुआँ भी दिखाई देता।

"क्योंकि अगर इंजन को कुछ हुआ होता, तो इंजन में किसी तरह का धुंआ जैसा गुबार होता," सैन्य विशेषज्ञ ने बताया।

यूक्रेनी सशस्त्र बलों के पास पैट्रियट, आइरिस-टी, नासाएमएस जैसी कई विमान-रोधी प्रणालियाँ हैं जो 70 किलोमीटर की दूरी तक एक विमान को मार गिरा सकती हैं।
Место падения самолета Ил-76 в Белгородской области - Sputnik भारत, 1920, 24.01.2024
यूक्रेन संकट
यूक्रेनी कैदियों को ले जा रहे Il-76 विमान को यूक्रेनी मिसाइलों द्वारा मार गिराया गया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала