- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

मास्को में आयोजित ब्रिक्स यूनिवर्स प्रोजेक्ट प्रदर्शनी में ISS से ली गई तस्वीरें प्रदर्शित होंगी

© Photo : Roscosmos/ Sergey RyazanskiyDawn on board ISS
Dawn on board ISS - Sputnik भारत, 1920, 29.01.2024
सब्सक्राइब करें
रूस के अलावा यह प्रदर्शनी भारत, ब्राजील, चीन, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, ईरान, मिस्र और इथियोपिया में भी लगाई जाएगी। इसके साथ-साथ इन सभी देशों में उन अंतरिक्ष यात्रियों के साथ बैठकें होंगी जिन्होंने परियोजना के निर्माण में भाग लिया था।
रूसी राजधानी के मेयर और सरकार की वेबसाइट के अनुसार 1 फरवरी से 10 मार्च तक मास्को में आयोजित की जाने वाली ब्रिक्स यूनिवर्स परियोजना की प्रदर्शनी में अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से ली गई तस्वीरें पेश की जाएंगी।

“ब्रिक्स यूनिवर्स परियोजना की एक प्रदर्शनी का कॉस्मोनॉटिक्स संग्रहालय में 1 फरवरी को उद्घाटन किया जाएगा। इसमें पृथ्वी के विभिन्न भौगोलिक बिंदुओं की तस्वीरें प्रस्तुत की जाएंगी। प्रदर्शनी में अंतरिक्ष यात्री सर्गेई कुड-स्वेरचकोव और इवान वैगनर की तस्वीरें शामिल हैं। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से ब्रिक्स देशों में स्थित यूनेस्को की सांस्कृतिक विरासत स्थलों की तस्वीरें लीं, प्रदर्शनी में अन्य फोटोग्राफरों की तस्वीरों को भी प्रदर्शित किया जाएगा। कॉस्मोनाटिक्स संग्रहालय में प्रदर्शनी 10 मार्च, 2024 तक चलेगी," संदेश में कहा गया।

जैसा कि बताया गया है कि प्रदर्शनी के उद्घाटन से पहले संग्रहालय "अंतरिक्ष से नमस्ते" अभियान की मेजबानी करेगा जिसके दौरान एक मोबाइल पोस्ट ऑफिस काम करना शुरू कर देगा, इसकी मदद से लोग अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा पृथ्वी की ली गई तस्वीरों के साथ एक मुफ्त पत्र भेज सकेंगे।

कॉस्मोनाटिक्स संग्रहालय प्रदर्शनी की मेजबानी करने वाला पहला स्थान होगा, इसके बाद यह रूस के दूसरे शहरों में जाएगी।
Moscow buildings decorated with India's tri-color lights to celebrate Republic Day  - Sputnik भारत, 1920, 27.01.2024
भारत-रूस संबंध
गणतंत्र दिवस मनाने के लिए भारत की तिरंगी रोशनी से सजाया गया मास्को के मुख्य मार्ग की इमारतों को
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала