- Sputnik भारत, 1920
रूस की खबरें
रूस की गरमा-गरम खबरें जानें! सबसे रोचक आंतरिक मामलों के बारे में सूचना, रूस से स्पेशल स्टोरीस और रूसी विशेषज्ञों की प्रमुख वैश्विक मामलों पर मान्यता प्राप्त करें। रूसियों द्वारा जानें रूस का सच!

रूसी अंतरिक्ष यात्री अंतरिक्ष में बिताए गए कुल समय के मामले में नए चैंपियन बने

© Photo : RoscosmosRussian cosmonauts Sergey Prokopyev and Dmitry Petelin have returned to the International Space Station (ISS) after a spacewalk that lasted more than seven hours
Russian cosmonauts Sergey Prokopyev and Dmitry Petelin have returned to the International Space Station (ISS) after a spacewalk that lasted more than seven hours - Sputnik भारत, 1920, 04.02.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष में रहने की कुल अवधि के मामले में एक नया रिकॉर्ड बनाया, उन्होंने अंतरिक्ष में 878 दिनों से अधिक समय बिताया है, रूसी राज्य निगम रोस्कोस्मोस ने बताया।
राज्य निगम ने बताया कि 4 फरवरी को मास्को समयानुसार 11 घंटे 30 मिनट 8 सेकंड पर रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाले व्यक्ति बन गए।
अब कोनोनेंको अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में पांचवीं अवधि के दौरान काम कर रहे हैं, पहली बार वे 2008 में वहां पहुंचे थे। ज्ञात है कि अब काम करने वाले दूसरे रूसी अंतरिक्ष यात्रियों ने तीन बार से अधिक उड़ान नहीं भरी है।
कोनोनेंको 15 सितंबर, 2023 को पांचवीं बार एक अन्य रूसी अंतरिक्ष यात्री निकोलाई चुब और अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री लोरल ओ'हारा के साथ सोयुज एमएस-24 अंतरिक्ष यान से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुंचे। ओ'हारा रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग नोवित्स्की और बेलारूसी अंतरिक्ष यात्री मरीना वासिलेव्स्काया के साथ 2024 के वसंत में पृथ्वी पर वापस आएगी।
कोनोनेंको और चुब का अंतरिक्ष मिशन और छह महीनों तक चलेगा, जिसके बाद वे 23 सितंबर को सोयुज एमएस-25 पर पृथ्वी पर वापस लौटेंगे। इस दौरान, कोनोनेंको अंतरिक्ष में एक हजार से अधिक दिन बिताने वाले पहले अंतरिक्ष यात्री बनेंगे। जैसा कि रोस्कोसमोस ने बताया, यह 5 जून को होगा। मिशन पूरा होने पर कोनोनेंको की अंतरिक्ष में रहने की कुल अवधि 1110 दिन हो जाएगी।
Roscosmos, the International Space Station (ISS) - Sputnik भारत, 1920, 19.01.2024
विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी
रूस, बेलारूस, अमेरिका के झंडे नए अंतरिक्ष मिशन के प्रतीक पर दर्शाए गए
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала