यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

मोर्चे में हताहतों की संख्या के चलते यूक्रेन को ज्यादा सैनिकों को भर्ती करना पड़ेगा: जर्मनी

© Sputnik / Valery Melnikov / मीडियाबैंक पर जाएंУничтоженный танк в городе Рубежное Луганской народной республики
Уничтоженный танк в городе Рубежное Луганской народной республики - Sputnik भारत, 1920, 05.02.2024
सब्सक्राइब करें
यूक्रेनी जवाबी हमला 4 जून 2023 को शुरू हुआ था और तीन महीने बाद रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा कि जवाबी हमला सिर्फ रुका हुआ नहीं है बल्कि यह पूर्ण विफलता है।
जर्मन रक्षा मंत्रालय के यूक्रेन को सहायता के समन्वय के लिए कार्य समूह के प्रमुख जनरल-मजेर क्रिश्चियन फ्रायडिंग ने कहा कि हताहतों की बड़ी संख्या के चलते यूक्रेन को अधिक सैनिकों को भर्ती करना पड़ेगा।

“जहां तक हम बता सकते हैं यूक्रेन को निश्चित रूप से हताहतों की संख्या के कारण अधिक सैनिकों को भर्ती करना पड़ेगा। इसका एक और कारण आई कमी को भरने की आवश्यकता है, क्योंकि कई सैनिक दल मोर्चे पर 24 महीनों से उपस्थित हैं और उन्हें स्वास्थ्य सुधार की आवश्यकता है,” पश्चिमी मीडिया के साथ साक्षात्कार में फ्रायडिंग ने कहा।

उन्होंने बताया कि भर्ती के स्तर और प्रकृति के विषय के बारे में बातचीत अभी चल रही है।

“यह एक राजनीतिक-सामाजिक वार्त्ता की प्रक्रिया है, जिसमें यूक्रेन की जनसांख्यिकीय स्थिति एक महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती है,” मजेर-जनरल ने स्पष्ट किया।

इससे पहले युद्धबंदियों ने Sputnik को बताया था कि यूक्रेनी सशस्त्र बल व्यापक स्तर पर ऐसे लोगों को भर्ती कर रहे हैं जो स्वास्थ्य और उम्र के कारणों से सैन्य सेवा के लिए अयोग्य हैं। उदाहरण के लिए, एक युद्धबंदी विक्टर टकाचेंको ने बताया था कि सेना में सेवा को बाधित करने वाली कई पुष्ट बीमारियों के बावजूद उसको पांचवीं बार ड्राफ्ट नोटिस मिला था।

यूक्रेनी सरकार ने 30 जनवरी को संसद में एक नया लामबंदी विधेयक प्रस्तुत किया था। यूक्रेनी मीडिया ने बताया था कि दस्तावेज़ सैन्य सेवा के लिए उत्तरदायी लोगों को 60 दिनों के भीतर अपनी जानकारी स्पष्ट करने के लिए सैन्य कमिश्नरियों को रिपोर्ट करने पर मजबूर करता है।
Ukrainian draftees. File photo  - Sputnik भारत, 1920, 03.02.2024
यूक्रेन संकट
यूक्रेन सैन्य सेवा हेतु अयोग्य सैनिकों पर व्यापक स्तर पर डालता दबाव: युद्धबंदी
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала