भारत-रूस संबंध
मॉसको-दिल्ली रिश्तों की दैनिक सूचना। चिरस्थायी संबंधों को गहराई से देखें!

भारत से रूस को केले की आपूर्ति शुरू, पहली खेप जनवरी में पहुंची

सब्सक्राइब करें
भारत ने केले की पहली खेप जनवरी में रूस को भेजी थी, अगली डिलीवरी फरवरी के अंत तक करने की योजना है, रोसेलखोज़्नदज़ोर नामक पशुचिकित्सा और पादपस्वच्छता पर्यवेक्षण की रूसी संघीय सेवा के बयान में कहा गया।
भारतीय फलों, विशेष रूप से केलों की आपूर्ति को लेकर दोनों पक्षों के बीच कई वर्षों से चर्चा चल रही थी। दोनों देशों के सहयोगात्मक प्रयासों के परिणामस्वरूप भारत से रूस में केलों की पहली खेप जनवरी 2024 में भेजी गई। इस साल फरवरी के अंत तक दूसरी डिलीवरी निर्धारित है," रोसेलखोज़्नादज़ोर के एक बयान में कहा गया।
रोसेलखोज़्नादज़ोर के अनुसार रूसी बाजार में भारतीय केले के निर्यात की मात्रा में वृद्धि जारी रहेगी।
गौरतलब है कि 2 फरवरी को बातचीत के दौरान देशों के प्रतिनिधियों ने भारत से रूस को फलों की आपूर्ति से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की। भारतीय पक्ष ने रूस को केले, आम, अनानास, पपीता और अमरूद जैसे फलों की आपूर्ति का विस्तार करने में रुचि व्यक्त की।

रोसेलखोज़्नदज़ोर ने पुष्टि की कि वर्तमान में भारत से रूस में फलों और सब्जियों के आयात पर कोई प्रतिबंध नहीं है, भारतीय फलों की रूस में स्वतंत्र रूप से आपूर्ति की जा सकती है।

A man fills diesel in a car at a fuel station in New Delhi, India, Sunday, Oct. 19, 2014. - Sputnik भारत, 1920, 02.01.2024
राजनीति
परिवहन हड़ताल से भारत के कई हिस्सों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति प्रभावित: रिपोर्ट
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала