यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

रूसी सेना ने विशेष सैन्य अभियान शुरू होने से लेकर अब तक लगभग 12,000 यूक्रेनी ड्रोन नष्ट किए

© Sputnik / Stanislav Krasilnikov / मीडियाबैंक पर जाएंA Russian serviceman of the Central Military District operates a D-30 howitzer, in the course of Russia's military operation in Ukraine, in the direction of Krasny Liman, also known as Lyman, Russia.
A Russian serviceman of the Central Military District operates a D-30 howitzer, in the course of Russia's military operation in Ukraine, in the direction of Krasny Liman, also known as Lyman, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 08.02.2024
सब्सक्राइब करें
गुरुवार को रूसी रक्षा मंत्रालय ने विशेष सैन्य अभियान के नवीनतम घटनाक्रमों के बारे में बताया।
“कुल मिलाकर विशेष सैन्य अभियान की शुरुआत के बाद से 570 यूक्रेनी सैन्य विमान, 265 हेलीकॉप्टर, 12,040 मानव रहित विमान, 462 विमान भेदी मिसाइल प्रणाली, 14,938 टैंक और अन्य बख्तरबंद लड़ाकू वाहन, मल्टीपल रॉकेट लांचर, 1,218, लड़ाकू वाहन और 7,995 फ़ील्ड तोपें और विशेष सैन्य वाहनों की 18,369 यूनिट नष्ट की जा चुकी हैं,” रूसी रक्षा मंत्रालय ने कहा।

डोनेट्स्क क्षेत्र में बढ़त

मंत्रालय ने यह भी कहा कि रूसी सेना ने डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक (डीपीआर) के क्षेत्र में बेहतर रणनीतिक स्थिति हासिल कर ली है।

मंत्रालय ने बताया, “डोनेट्स्क क्षेत्र में युग बैटलग्रुप के रूसी सैनिकों ने बेहतर स्थिति हासिल कर ली है और डीपीआर के क्लेशचेवका एवं आंद्रेयेवका के पास यूक्रेन की 22वीं और 92वीं मैकेनाइज्ड ब्रिगेड के सैनिकों और उपकरणों पर हमला किया।"

रूसी रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेनी सेना ने लगभग 310 सैनिकों, 1 टैंक और 4 वाहनों को खो दिया है। काउंटर बैटरी मिशन के दौरान रूसी सैनिकों ने अमेरिका द्वारा निर्मित एक M777 तोप प्रणाली, पोलैंड द्वारा निर्मित एक Krab स्व-चालित तोप प्रणाली, एक D-20 होवित्जर, एक D-30 हथियार और एक MT-12 एंटी-टैंक बंदूक को नष्ट कर दिया।

खेरसॉन और क्रास्नी लिमन क्षेत्रों में सफलता

पिछले 24 घंटों में रूसी सैनिकों ने खेरसॉन क्षेत्र में लगभग 25 यूक्रेनी सैनिकों, अमेरिका द्वारा निर्मित HIMARS MLRS लड़ाकू वाहन और पोलैंड द्वारा निर्मित Krab स्व-चालित तोप प्रणाली पर हमला किया है।

मंत्रालय के बयान में कहा गया, “खेरसॉन के टोकरेवो और ज़ोलोटाया बाल्का बस्तियों में रूसी सैनिकों ने यूक्रेन की 35वीं मरीन ब्रिगेड और 121वीं क्षेत्रीय डिफेन्स ब्रिगेड पर हमला किया। दुश्मन ने लगभग 25 सैन्यकर्मियों और 3 वाहनों को खो दिया। काउंटर बैटरी लड़ाई के दौरान रूसी सैनिकों ने अमेरिका द्वारा निर्मित लड़ाकू वाहन HIMARS MLRS के साथ ही पोलैंड द्वारा निर्मित Krab स्व-चालित तोप प्रणाली को मार गिराया।"

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यूक्रेन ने क्रास्नी लिमन क्षेत्र में लगभग 230 सैन्यकर्मियों को, जबकि डोनेट्स्क क्षेत्र में करीब 150 सैनिकों को खो दिया है।
Russia's Pantsir-S air defense system. File photo - Sputnik भारत, 1920, 08.02.2024
यूक्रेन संकट
रूसी हवाई सुरक्षा ने क्रीमिया के ऊपर यूक्रेनी ड्रोन को मार गिराया
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала