यूक्रेन संकट
मास्को ने डोनबास के लोगों को, खास तौर पर रूसी बोलनेवाली आबादी को, कीव के नित्य हमलों से बचाने के लिए फरवरी 2022 को विशेष सैन्य अभियान शुरू किया था।

क्रेमलिन पुतिन के साक्षात्कार पर शोल्ज और सुनक की प्रतिक्रिया को 'भावनात्मक' मानता है

© Sputnik / POOL / मीडियाबैंक पर जाएंTucker Carlson interview with Russian President Vladimir Putin
Tucker Carlson interview with Russian President Vladimir Putin - Sputnik भारत, 1920, 12.02.2024
सब्सक्राइब करें
अमेरिकी पत्रकार टकर कार्लसन के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ साक्षात्कार पर जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज और यूके के प्रधान मंत्री ऋषि सुनक की प्रतिक्रिया को क्रेमलिन "भावनात्मक" मानता है, लेकिन क्रेमलिन का मानना है कि वे इस साक्षात्कार के मूल विषय से अवगत हैं, सोमवार को क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा।
संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ अपने बैठक के दौरान ओलाफ शोल्ज ने पुतिन के साक्षात्कार को “निरर्थक” बताया, जबकि ऋषि सुनक ने विदेशी मीडिया से बात करते हुए इसकी निंदा की है।

“यह स्पष्ट है कि वे साक्षात्कार के विषय से परिचित हैं और हमारे लिए यह सबसे महत्वपूर्ण बात है,” दिमित्री पेसकोव ने बताया।

प्रवक्ता के बयान में कहा गया है कि पश्चिमी नेताओं ने एक बार और यूक्रेन संकट पर पुतिन का दृष्टिकोण सुन लिया और यही अहम बात है।

“और ‘भावनात्मक’ प्रतिक्रिया उनके देशों में वर्तमान स्थिति और करदाताओं के सामने खुद को ठीक साबित करने का प्रयास है,” क्रेमलिन के प्रवक्ता ने कहा।

टकर कार्लसन का रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ गुरुवार को जारी किया गया साक्षात्कार दो घंटे से अधिक समय तक चला। इसमें यूक्रेन संघर्ष, नॉर्ड स्ट्रीम पाइपलाइन और रूस-नाटो संबंधों सहित कई विषयों को शामिल किया गया।
Russian President Vladimir Putin speaks during an interview with US journalist Tucker Carlson at the Kremlin in Moscow, Russia. - Sputnik भारत, 1920, 11.02.2024
यूक्रेन संकट
नाटो देशों की मीडिया को लगा करारा तमाचा: पुतिन के साक्षात्कार को लेकर फ्रांसीसी राजनेता
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала