Обломки зданий, пострадавших в результате ракетных ударов ВС Израиля по Газе - Sputnik भारत, 1920
इज़राइल-हमास युद्ध

अमेरिका पूरे मध्य पूर्व को आपदा की ओर धकेल रहा है: रूसी विदेश मंत्री लवरोव

© AP Photo / Alexander ZemlianichenkoRussian Foreign Minister Sergey Lavrov speaks at his annual news conference in Moscow, Russia, on Thursday, Jan. 18, 2024.
Russian Foreign Minister Sergey Lavrov speaks at his annual news conference in Moscow, Russia, on Thursday, Jan. 18, 2024. - Sputnik भारत, 1920, 13.02.2024
सब्सक्राइब करें
रूसी विदेश मंत्री सर्गे लावरोव ने कहा कि अमेरिका का लक्ष्य मध्य पूर्व में संघर्षों के समाधान से संबंधित वैश्विक पहल से रूस को बाहर करना है और कि वाशिंगटन इस क्षेत्र में अपनी श्रेष्ठता पर भरोसा करता है।
वल्दाई अंतर्राष्ट्रीय डिस्कशन क्लब के 13वें मध्य पूर्व सम्मेलन में रूस के विदेश मंत्री सेर्गे लवरोव ने अपने भाषण में कहा कि अमेरिका पूरे मध्य पूर्व को आपदा की स्थिति की ओर 'धकेल' रहा है।
रूसी विदेश मंत्री ने इस पर भी जोर दिया कि फ़िलिस्तीन का अनसुलझा मुद्दा मध्य पूर्व में अस्थिरता का मुख्य कारक है।

लवरोव ने कहा, "हमने बार-बार चेतावनी दी है कि कई दशकों से चली आ रही पुरानी, अनसुलझी फ़िलिस्तीनी समस्या, संयुक्त राष्ट्र के निर्णयों के अनुसार एक पूर्ण, व्यवहार्य फ़िलिस्तीनी राज्य बनाने में असमर्थता ही मध्य पूर्व में लगातार अस्थिरता और हिंसा का मुख्य कारण बनेगी।"

विदेश मंत्री ने यह भी दावा किया कि गाज़ा पट्टी के राफा शहर में सैन्य अभियान के प्रति इजराइली नेतृत्व के इरादों को ध्यान में रखते हुए रूस को इस क्षेत्र में स्थिति के जल्द स्थिर होने की कोई संभावना नहीं दिख रही है।
इसके अलावा, रूसी विदेश मंत्री ने यह भी कहा कि रूस का गाज़ा पट्टी से रूसी और अन्य देशों के नागरिकों की निकासी के आयोजन पर काम जारी है।
Gaza Strip - Sputnik भारत, 1920, 27.01.2024
इज़राइल-हमास युद्ध
गाजा पट्टी में अब स्वास्थ्य सेवा प्रणाली नहीं है: डॉक्टर्स विदाउट बॉर्डर्स
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала