Обломки зданий, пострадавших в результате ракетных ударов ВС Израиля по Газе - Sputnik भारत, 1920
इज़राइल-हमास युद्ध

हूती ने इजराइली बंदरगाहों पर जहाज यातायात रोकने का किया दावा

© Photo : Arab Coalition/FileHouthis have used boats rigged with explosives in the past
Houthis have used boats rigged with explosives in the past - Sputnik भारत, 1920, 14.02.2024
सब्सक्राइब करें
हूती की नौसेना बलों ने हाल ही में इजराइली बंदरगाहों की ओर जाने वाले सभी जहाजों को अदन की खाड़ी से गुजरने से रोक दिया है। आंदोलन के अध्यक्ष अब्दुल मलिक अल-हौथी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
अंसार अल्लाह आंदोलन यानी हूती के अध्यक्ष ने अल-मसीरा ब्रॉडकास्टर को बताया, "यमन के नौसैनिक बलों के अभियानों के परिणामस्वरूप एक बड़ी जीत हुई है। इजरायली बंदरगाहों के लिए जहाजों का मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है।"

उन्होंने आगे कहा, "इन हफ़्तों के दौरान एक भी इजराइली दुश्मन जहाज़ अदन की खाड़ी से होकर नहीं गुज़रा है। यह एक बड़ी जीत और वास्तविक उपलब्धि है, साथ ही यमन के समुद्री अभियानों की प्रभावशीलता का सबूत भी है।"

हूती आंदोलन, जिसका यमन के उत्तर और पश्चिम में महत्वपूर्ण क्षेत्रों पर नियंत्रण है, ने नवंबर 2023 में इजराइली से जुड़े किसी भी जहाज पर हमला शुरू करने की प्रतिज्ञा की है, जब तक कि इजराइल गाज़ा पट्टी के भीतर अपनी सैन्य कार्यवाही समाप्त नहीं कर देता।
इसके कारण अमेरिकी रक्षा सचिव लॉयड ऑस्टिन ने लाल सागर में नेविगेशन को सुरक्षित करने के लिए एक बहुराष्ट्रीय अभियान की घोषणा की। वाणिज्यिक जहाजों को निशाना बनाने की विद्रोहियों की क्षमता को कम करने के लिए अमेरिका और ब्रिटेन की सेनाओं ने बाद में हूती ठिकानों पर बड़े हमले किए।
Indian Navy Warship INS Kolkata - Sputnik भारत, 1920, 12.02.2024
डिफेंस
भारतीय नौसेना ने ओमान के पास संकट में फंसे ईरानी जहाज की सहायता की
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала