विश्व
खबरें ठंडे होने से पहले इन्हें पढ़िए, जानिए और इनका आनंद लीजिए। देश और विदेश की गरमा गरम तड़कती फड़कती खबरें Sputnik पर प्राप्त करें!

अफगानिस्तान में हिमस्खलन से कम से कम 25 की मौत, अन्य लोग फंसे: प्रांतीय अधिकारी

© Sputnik / Valery MelnikovView of the Afghan capital city of Kabul
View of the Afghan capital city of Kabul - Sputnik भारत, 1920, 19.02.2024
सब्सक्राइब करें
देश के कई हिस्सों में भारी बर्फबारी के बाद पूर्वी अफगान प्रांत नूरिस्तान में हिमस्खलन में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 30 अन्य फंस गए, प्रांतीय अधिकारी ने बताया।
अभी भी बर्फबारी हो रही है, बचाव प्रयास जारी हैं और मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, सूचना और संस्कृति के प्रांतीय प्रमुख जमीउल्लाह हाशिमी ने मीडिया को बताया।
रविवार की रात को नूरिस्तान की तातिन घाटी के नाकरे गांव में हिमस्खलन हुआ, जिससे कई घर बर्फ और मलबे में दब गए जिसमें लगभग 20 घर नष्ट हो गए और भारी क्षति भी हुई।

इस बीच प्रांत में सार्वजनिक कार्यों के प्रमुख मौलवी मोहम्मद नबी अदेल ने कहा, "बादलों और बारिश के कारण, हेलीकॉप्टर नूरिस्तान में नहीं उतर सकता। बर्फ ने प्रांत की मुख्य सड़कों में से एक को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे बचाव अभियान मुश्किल हो गया है।"

बता दें कि नूरिस्तान प्रांत की सीमा पाकिस्तान से लगती है, इस क्षेत्र में मुख्य रूप से पहाड़ी और जंगल हैं और यह हिंदू कुश पर्वत श्रृंखला के दक्षिणी भाग से घिरा हुआ है।
Pakistan Army troops patrol along the fence on the Pakistan Afghanistan border at Big Ben hilltop post in Khyber district, Pakistan, Aug. 3, 2021. - Sputnik भारत, 1920, 06.02.2024
Sputnik मान्यता
भू-राजनीति ने पाकिस्तान को अफगानिस्तान पर रुख नरम करने का आग्रह किया है
न्यूज़ फ़ीड
0
loader
चैट्स
Заголовок открываемого материала